रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एचपीवी पर जागरूकता सेमीनार

by

डॉ सुखमीत ने सर्विकल कैंसर की रोकथाम में वैक्सीन को बताया कारगर उपाय

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज विभाग में एक जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीतू सरीन ने विद्यार्थियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह सेमिनार प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर गिल और विभाग प्रभारी डॉ. सुखमीत बेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में डॉ. नीतू सरीन ने बताया कि एचपीवी एक आम यौन संचारित संक्रमण है, जिसके कुछ प्रकार गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर सहित गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व से अवगत कराया और कहा कि यह कैंसर की रोकथाम में बेहद प्रभावी है।

सेमीनार के दौरान विद्यार्थियों को सर्विकल कैंसर की समय पर जांच और टीकाकरण की आवश्यकता पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। डॉ. नीतू ने कहा कि समय पर जानकारी और रोकथाम के उपाय अपनाकर इस बीमारी से बचाव संभव है।

अंत में विभाग प्रभारी डॉ. सुखमीत बेदी ने डॉ. नीतू सरीन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करते हैं और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ-साथ असिस्टेंट प्रो. पूजा समयाल, असिस्टेंट प्रो. अदिति और नवनीत भी उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो लड़कियों से कार सवार युवक ने की छेड़छाड़ : युवक ने जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की

जालंधर : मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु रविदास चौक के पास दो लड़कियों से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की तो लड़कियों ने मौके पर युवक को रोक लिया और लोगों को इकट्ठा...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Instructs Officials to Restore Connectivity Between Village and City Without Delay Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 06 :  Following heavy rainfall on Sunday morning, the main road connecting village Bassi Gulam Hussain to Hoshiarpur city...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
article-image
पंजाब

A function was organized by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov. 05 : A simple but effective function was organized by Inter natinoal Karate Referee Jagmohan Vij at his Karate Coaching Center Narayan Nagar Hoshiarpur. On this occasion, Jagmohan Vij told the students...
Translate »
error: Content is protected !!