रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने आईबीएम के साथ छात्र उन्नति के लिए किया पहला एमओयू

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन ने आईबीएम ( सीएसआरबॉक्स ) के साथ अपना पहला समझौता (एमओयू) साइन किया । इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने बताया कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से विश्वस्तरीय कोर्स, उद्योग-प्रासंगिक कौशल और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध संसाधन विद्यार्थियों को भविष्य की कार्यक्षेत्र चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

इस मौके यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा, “आईबीएम सीएसआरबॉक्स के साथ यह समझौता हमारे विद्यार्थियों को उद्योग-मानक कौशल और वैश्विक अवसर प्रदान करेगा। यह सहयोग उन्हें 21वीं सदी के कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए और अधिक तैयार करेगा।”

समझौता पर हस्ताक्षर के अवसर पर रीतू ठाकुर (आईबीएम सीएसआरबॉक्स), जसदीप कौर धामी (रजिस्ट्रार, आरबीपीयू), चरनप्रीत सिंह (एचओडी, फैशन डिज़ाइन), प्लेसमेंट विभाग के सदस्य और यूनिवर्सिटी के सभी स्कूलों के डायरेक्टर-प्रिंसिपल उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मल्टी स्किल डेलवेपमेंट सैंटर में लगाए गए एक दिवसीय रोजगार मेले में 207 नौजवानों की नामी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

नौजवानों के लिए लाभप्रद साबित हो रहे जिले में लगाए गए रोजगार मेले: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत 7वें मैगा...
article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 10 केसों का मौके पर हुआ निपटारा

होशियारपुर, 23 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की...
article-image
पंजाब

परिवार ने सुरेंद्र सिंह सचदेवा की आंखें मरणोपरांत की दान 

गढ़शंकर, 17 फरवरी: सोमवार सुबह दिवंगत हुए सुरिंदर सिंह सचदेवा के परिवार ने उनकी आंखें मरणोपरांत दान कर दीं। यह कार्य संकरा आई बैंक लुधियाना की टीम ने रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर नए सत्र में छात्रों की पहली पसंद बना

विभिन्न दाखिला केंद्रों से दाखिले को लेकर छात्रों में भारी उत्साह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक व...
Translate »
error: Content is protected !!