रयात-बाहरा में ‘अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स’ मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन

by

डॉ. चंद्र मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधन, अफ्रीकी प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात-बाहरा एजुकेशन सिटी में “अफ्रीकन माइंड बिल्डर्स – मीट एंड ग्रीट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अफ्रीका के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और नेतृत्व, शिक्षा, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारत और अफ्रीका के बीच मजबूत होते संबंधों की सराहना करते हुए वैश्विक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख अफ्रीकी प्रतिनिधियों में लेसमार गर्बर याकूबू हाजारा जिब्रिल , रोमेल सोनी याकूबू, अल्फ्रेड टी. मूर जूनियर, नोमगुगु गुमेडे सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

कार्यक्रम में अफ्रीका के लगभग 100 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक लोक नृत्य और गीत पेश किये , जिसे उपस्थित गणमान्य ने खूब सराहा। इस मौके डॉ कुलदीप वालिया ने रयात बाहरा ग्रुप बारे अफ्रीकी प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी।

पूरे कार्यक्रम का सफल को-ऑर्डिनेट हरिंदर जसवाल और हरप्रीत सिंह द्वारा किया गया। इस मौके हरिंदर जस्वाल ने कहा कि रयात-बाहरा ग्रुप ने इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक स्तर पर साझेदारी, सांस्कृतिक एकता और नेतृत्व विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास किया। इस मौके डॉ मनिंदर ग्रोेवर गुरप्रीत बेदी , मनमीत बैंस , कुलदीप राणा मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना ने सफाई सेवकों संग की होली की खुशियां साँझा : होली के रंग देते हैं समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर 15 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि होली के रंग हमें समरसता का सन्देश देते हैं। खन्ना ने कहा कि जिस प्रकार होली में सभी रंग...
article-image
पंजाब

सांसद अमृतपाल की याचिका पर जवाब न देने पर हाई कोर्ट सख्त…सरकार को लगाया जुर्माना,

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद  अमृतपाल सिंह की याचिका पर समय पर जवाब दाखिल न करने को लेकर पंजाब सरकार पर सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के...
article-image
पंजाब

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने शुरू किया आंदोलन का नया चरण, पंजाब सरकार को दी बड़े मोर्चे की चेतावनी

अमृतसर । पंजाब सरकार की नीतियों और किसानों-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मंगलवार को चब्बा गांव से आंदोलन के नए चरण का आगाज किया। संगठन की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!