रविनंदन शास्त्री के भजनों से बही श्रद्धा और भाव की गंगा, श्रद्धालुओं ने खूब लगाई डुबकियां

by

महामंडलेश्वर प्रकाशनंद सरस्वती जी महाराज और महंत उपेन्द्र पराशर जी ने दिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तऱफ से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी सरस्वती महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में करवाए गए श्री राम नवमीं महोत्सव के अंतिम दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रविनंदन शास्त्री जी महाराज वृदावन वालों ने भजनों के माध्यम से उपस्थिति को प्रभु से जोड़ा। उनके द्वारा गाए भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। इस मौके पर गद्दी श्री बाबा नकोदर दास जी धर्मशाला महंता के महंत उपेन्द्र पराशर जी महाराज ने विशेष तौर से पहुंचकर आशीर्वाद दिया और मंडल के कार्यों को सराहा। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभु भजन और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं उन पर भगवान राम असीम कृपा करते हैं तथा सभी को यथाशक्ति मंडल का सहयोग जरुर करना चाहिए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी महाराज ने भी आशीर्वाद देते हुए उपस्थिति को श्री राम नवमीं महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई दी और आशा की कि हम सभी कथा से ग्रहण की गई शिक्षाओं को जीवन में धारण करेंगे और परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्व को बाखूबी निभाएंगे। मंडल की तरफ से प्रधान हरीश सैनी की समस्त अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मेयर शिव सूद, राकेश सूरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप हांडा, प्रशांत कैंथ, श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमेटी के प्रधान डा. संजीव शर्मा, सदस्य नंद कुमार, राजन गुप्ता, कमल वर्मा, कृ,ण गोपाल आनंद, बलदेव नागपाल, कृष्ण नागपाल, पूजा वशिष्ट, कुमकुम सूद, मंडल के सदस्य सुनील प्रिय, सुरेन्द्र ओहरी, डा. सलेश, अश्वनी चोपड़ा, तिलक राज वर्मा, एसपी गौतम, महिंदरपाल गुप्ता, रमन वर्मा, विपिन गुप्ता, रमेश चड्ढा, राजेश तनेजा, लक्ष्मी नारायण, अनिरुद्ध शर्मा, एडवोकेट गोरेश सैनी, मुकेश शर्मा, वृजलाल आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर होगी संयुक्त राष्ट्र दशक की शुरुआत, प्रकृति की बहाली संयुक्त राष्ट्र दशक का लक्ष्य: अशवनी जोशी

कोविड-19 से वापस उछाल के हमारे अवसर। नवांशहर: बीता वर्ष, एक वैश्विक महामारी और जलवायु, प्रकृति और प्रदूषण के निरंतर संकट सहित कई संकटों का सामना करते हुए एक कठिन वर्ष था। गो ग्रीन...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर में होने वाले चुनाव में टिकटें जीतने वालों दी जाएगी: हैनरी

गढ़शंकर (सन्नी लंब): नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनावों को लेकर काग्रेस दुारा पार्टी की तैयारियों के संबंध में व टिकटों के चाहवानों से आवेदन लेने के लिए पंजाब काग्रेस दुारा नियुक्त किए अब्र्जबर विधायक...
article-image
पंजाब

35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच : आप विधायक गज्जन माजरा की कंपनी की ED ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में

चंडीगढ़ : 40.92 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। अमरगढ़ विधानसभा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने गांव बजवाड़ा व किला बरुन में सीवरेज सिस्टम प्रोजेक्ट की करवाई शुरुआत : 3082.77 लाख रुपए की लागत से उक्त दोनों गांवों में सीवरेज सिस्टम डालने का कार्य डेढ़ वर्ष में होगा पूरा

होशियारपुर, 2 मार्च:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही...
Translate »
error: Content is protected !!