राजकीय आईटीआई पधर में ड्राफ्टमैन मैकेनिकल ट्रेड में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

by
एएम नाथ। पधर 23 अगस्त :  राजकीय आई० टी०आई पधर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में आई०टी०आई० पधर में ड्राफट्समैन (मैकेनिकल) में कुछ रिक्त सीटों हेतु प्रवेश 30 अगस्त, 2025 तक चलेगा तथा कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी आई०टी०आई० में आकर प्रवेश ले सकता है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेड में सरकारी और प्राईवेट सैक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकरी सविता देवी ने बताया कि 25 जुलाई, 2025 को हुए वर्धमान टैक्सटाईल बद्दी के कैम्पस इंटरव्यू में ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक के 14 छात्रों का 16 हजार से 20 हजार रुपए प्रति माह वेतन पर चयन हुआ था, जिसमें 10 छात्रों ने नौकरी के लिए ज्वाईन किया है।
उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए छात्रों को एक सेमेस्टर की 5570 रुपए और छात्राओं की 4370 रुपए (छमाही) फीस लगती है। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को 1 हजार रुपए प्रति माह कौशल विकास भत्ता भी मिलता है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को अतिरिक्त रूप से 250 रुपए प्रतिमाह छात्रवृति भी प्रदान की जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

यस ने सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लड़ाई में जनभागीदारी और सतत जागरूकता नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूक और सतर्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी होली मेले की तैयारियों की व्यापक समीक्षा : 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजन, प्रशासन मुस्तैद, विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ।  अंब (ऊना), 21 फरवरी. श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले के मद्देनज़र शनिवार को अजीत दरबार मैड़ी में सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की मुलाक़ात – अपना बहुमत खो चुकी है सुक्खू सरकार, सत्ता में रहने का नहीं है नैतिक अधिकार : जयराम ठाकुर

चुनाव परिणाम के बाद हिमाचल में नहीं रहेगी कांग्रेस सरकार एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाक़ात की। इस...
Translate »
error: Content is protected !!