राजकीय महाविद्यालय सलूणी में जिम का हुआ उद्घाटन

by

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में छात्र दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शोध अधिगम के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने शोध पद्धति और शोधपरक असाइनमेंट्स के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान पाठ्यक्रम में शोध आधारित शिक्षण अधिगम का विशेष स्थान है। शोध से न केवल विषय की गहन समझ विकसित होती है, बल्कि छात्रों की तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता भी बढ़ती है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे शिक्षण को शोध के साथ जोड़कर छात्रों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर डॉ. सौरभ मिश्रा, इतिहास विभाग के प्रवक्ता ने महाविद्यालय में शुरू किए जा रहे मेंटर-मेंटी सत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सत्रों के माध्यम से प्रत्येक छात्र को एक शिक्षक मार्गदर्शक मिलेगा जो उसकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रगति में मदद करेगा। तृतीय वर्ष के छात्र द्वितीय वर्ष के छात्रों को और द्वितीय वर्ष के छात्र प्रथम वर्ष के छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. जयश्री,प्रवक्ता, अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र दिवस के महत्व और कॉलेज की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा कॉलेज जिम का उद्घाटन किया गया। जिम की शुरुआत से छात्रों को शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और जिम छात्रों को तनावमुक्त रखकर पढ़ाई में मदद करेगा।
कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 टन सरिया बेचकर ट्रक खाई में गिराया : 8 लाख के बीमा क्लेम की साजिश बेनकाब…CCTV फुटेज ने खोला राज

हादसे से पहले 3.60 लाख में सरिया बेचने का आरोप, घटनास्थल की रेकी के बाद ट्रक को गहरी खाई में गिराने की आशंका सिरमौर, 12 सितंबर। सिरमौर जिले में लाखों रुपये के सरिए और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग माफिया पर कसेगा शिंकंजा : NDPS एक्ट की धारा-37 में संशोधन करने और कड़ा बनाने के लिए विधेयक पारित, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में यह विधेयक किया पेश

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-37 में संशोधन करने और इसे और इसे कड़ा बनाने के लिए विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक में नशे के कारोबार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आधा किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत सडक़ पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार से पकड़ा नशा

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान आल्टो कार सवार दो लोगों से 556 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने आरोपियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर में पेयजल योजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ रूपये: अग्निहोत्री

जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा, जल शक्ति का विश्राम गृह बनाने की घोषणा,  कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम रोहित भदसाली। जयसिंहपुर, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!