कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या – जबरन शादी करवाना चाहता था हत्यारोपी

by
लोगोंवाल :  संगरूर जिले के देसुपुरा कोठे (लोंगोवाल) गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जगपाल सिंह उर्फ जग्गी के रूप में हुई है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक के पिता मक्खन सिंह ने बताया कि आरोपी चमकौर सिंह चीमा मंडी का निवासी है और उनका समधी है। वह अपनी दूसरी पत्नी की बेटी से जगपाल की जबरन शादी करवाना चाहता था। जब जगपाल ने इस शादी से इनकार किया तो आरोपी ने पहले कई बार धमकियां दीं और आखिरकार उनके घर में घुसकर जगपाल पर गोली चला दी।
थाना लोंगोवाल के इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि यह हत्या पारिवारिक रंजिश और शादी को लेकर विवाद का परिणाम है। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी चमकौर सिंह की दो शादिया हैं। वह अपनी दूसरी पत्नी की बेटी की शादी जबरन जगपाल के साथ करवाना चाहता था।
मृतक था कबड्डी खिलाड़ी :   पुलिस के अनुसार, मृतक जगपाल सिंह एक उभरता हुआ कबड्डी खिलाड़ी था और क्षेत्र में उसकी पहचान एक प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में थी। उसकी मौत से न केवल परिवार बल्कि खेल जगत में भी शोक की लहर है।
      पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगपाल सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी चमकौर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।  इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह ने बताया, “हमने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा के बगावती तेवर पर भगवंत मान का बड़ा खुलासा….खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के भीतर जारी घमासान अब एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीवीईटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

स्कूलों में बागवानी व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां बताया कि वर्तमान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबोस) के निरंतर प्रयासों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किए जारी :

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 दिसंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई...
Translate »
error: Content is protected !!