सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से संबधित एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी आर आर भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान इस कॉलेज के प्रधानाचार्य महेन्दर सिंह सलारिया मुख्या अथिति के रूप में उपस्थित रहे। आर आर भारद्वाज ने इस कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित महिलाओं से संबधित योजना शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रया योजना इंदिरा गाँधी सुख शिक्षा योजना, सखी-वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर जगजीत पठानिया ने अनीमिया व मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया और महावारी के दौरान सक्रमण से कैसे बचे और सनेटरी पैड का प्रयोग कैसे करे तथा इसका निष्पादन कैसे करे और छात्र छात्राओं के साथ मासिक धर्म के दौरान संतुलित आहार और अनीमिया के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मासिक धर्म के प्रति कोमल चौहान की टीम द्वारा एक सुन्दर लघुनाटिका का प्रदर्शन किया तथा कुछ छात्र छात्राओं मासिक धर्म के प्रति नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें मनीष कुमार प्रथम, हरजोत और मीनाक्षी दुसरे स्थान पर तथा दीक्षा और रंजना भारद्वाज तृत्य स्थान पर रहे।
विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान चम्बा छात्र छात्राओं को जीवन के सुन्हेरे 1000 दिनों के महत्व के वारे में जानकारी दी। मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने जिला प्रशाशन के सौजन्य से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, अपराजिता …. मै चम्बा की बारे में बताया l कार्यक्रम का समापन प्राचार्य महेन्दर सिंह सलारिया जी ने इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी का हार्दिक स्वागत किया और आग्रह किया की इस तरह के कार्यक्रम इस कॉलेज में जरूर करवाए ताकि छात्र छात्राओं के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो सके इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी वृत्त सुपरवाइजर तथा स्थानीय आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी सहायिका और कॉलेज के अध्यापक अध्यपिका के साथ विकास खण्ड सलूणी से क्षेत्रीय समन्वयक किशन ठाकुर के साथ छात्र छात्राओं ने भाग लिया l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना बनाए सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अधिकारी आमजन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शुरुआत में ही हांफ गई शराब का ठेका चलाने वाली तेलंगाना की कंपनी : जयराम ठाकुर….कहा, आबकारी राजस्व बढ़ाने में सुक्खू सरकार विफल

आबकारी विभाग को अपने “व्यवस्था परिवर्तन” की प्रयोगशाला बनाकर प्रदेश को पहुंचा रहे नुकसान एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन का राग अलापने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस के 30, नायब तहसीलदार के 20 और एसोसिएट प्रोफेसर के 554 पद भरने की प्रक्रिया तेज करेगा लोक सेवा आयोग

शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में जल्द भर्तियां शुरू होंगी। पूर्व चेयरमैन के रिटायर होने के बाद से भर्तियां करने का प्रोसेस रूक गया था। लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन और...
Translate »
error: Content is protected !!