राजकीय माध्यमिक विद्यालय लक्कड़मंडी में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन : चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

by
बाल मजदूरी व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा
संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखने का दिया गया आश्वासन
एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा मंगलवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय लक्कड़मंडी तहसील डलहौजी में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें स्कूल अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के सुपरवाइजर विक्की जरयाल व सुपरवाइजर पंकज कुमार ने चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। टीम द्वारा पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया व बताया गया कि अध्यापक बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और बच्चों के साथ उचित संवाद बनाए रखें।
बाल मजदूरी और बाल-विवाह की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया।
टूरिस्ट क्षेत्र होने के कारण और जल्द कमाई के लालच में आकर बच्चे पढ़ाई पर ध्यान कम देते हैं। इसलिए उनको ऐसा न करने हेतु प्रेरित किया गया और अध्यापकों से आवाहन किया गया कि यदि कोई बच्चा ऐसा करता पाया जाता है तो उसकी जानकारी भी चाइल्ड हेल्पलाइन को देना सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि वे अंजान लोगों से मेलजोल न रखें और न हो अंजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की वस्तु ही ग्रहण करें।
साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है। जिसके लिए सूचनाकर्ता स्वयं भी कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी को सार्वजनिक न करने की हिदायत दे सकता है। जिसका चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा पूर्णतया पालन किया जाता है।
कार्यक्रम में टीजीटी आर्ट्स अध्यापक विक्रम चौहान, शास्त्री दिनेश कुमार, जेबीटी अध्यापिका अंजली पठानिया , जेबीटी अध्यापक कमलेश कुमार व नीरज कुमार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना कुमारी सहित 60 बच्चे मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आचार संहिता की अनुपालना हेतु उड़न दस्ते गठित

ऊना :  आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने दो उड़न दस्तों का गठन किया है, जो चुनावों के दौरान आचार संहित उलंघन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा की : अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर 26 अक्टूबर :- पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 36 पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर खण्ड विकास अधिकारी पालमपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1.5 लाख रुपये जुर्माना : आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा

नालागढ़ : हिमाचल की सीमा में पंजाब से पराली लेकर बिना परमिट के आए तीन ट्रैक्टरों का आरटीओ ने चालान कर 1.5 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह तीनों ट्रैक्टर एग्रीकल्चर के लिए खरीदे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 16 जून :  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना सुन्दरनगर के अधीन निम्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं...
Translate »
error: Content is protected !!