आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था का उत्कर्ष है मोदी का सेवाकाल …असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर

by
मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी
एएम नाथ। शिमला :  शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा है। यह चर्चा उनकी अनवरत तपस्या के कारण है। असंभव को संभव कर दिखाने की क्षमता के कारण है। आर्थिक, सामरिक, वैज्ञानिक और कूटनीतिक उपलब्धियों के लिहाज से यह कार्यकाल अभूतपूर्व है। विकास, गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण, आत्म निर्भर भारत के लिए मोदी का यह सेवाकाल अद्वितीय है। जो पहले कभी नहीं हुआ वह आज संभव हुआ है। यह प्रधानमंत्री का विजन और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है।प्रधानमंत्री के स्वर्णिम 11 साल का सेवाकाल इस बात का प्रमाण है कि सेवा से प्रेरित शासन व्यवस्था के द्वारा आम नागरिक के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व किया जा सकता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 साल के कार्यकाल में वह चीजें भी संभव हुई जिसके बारे में कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी। आज कश्मीर से धारा 370 खत्म है। एक निशान, एक संविधान और एक प्रधान का सपना साकार हुआ है। दुनिया के सबसे उंचे चिनाब रेल ब्रिज से होकर वन्दे भारत गुजरती है तो कश्मीर से कन्या कुमारी को जोड़ने का एक सदी पहले देखा गया सपना पूरा होता है। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ करोड़ों सनातनियों के पांच सौ साल पुराना सपना साकार हुआ। दुनिया के सबसे बड़े जीवन बीमा से 60 करोड़ से ज्यादा भारतीय लोगों को फ्री इलाज का सपना पूरा हुआ। रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता, रक्षा उपकरणों का निर्यात किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अद्वितीय सफलता हासिल कर रहा है और अपने ही नहीं दुनिया के सक्षम देशों के अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को गति प्रदान करतीं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन धन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी अनेक लोक-कल्याणकारी पहलें आमजन के जीवन को सुगम, वंचित को सशक्त और व्यवस्था को परिणाम दायक बनाने के प्रति प्रधानमंत्री के लोकहित की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी का सेवाकाल आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था के उत्कर्ष को सुनिश्चित करने का  सेवा काल है। अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, नवोन्मेष, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा नित नए आया स्थापित किए हैं  ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है। उनके कुशल नेतृत्व  का ही परिणाम है कि आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बन रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के होनहार विद्यार्थियों को विधायक संजय रत्न ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – संजय रत्न

राकेश शर्मा, तलवाड़ा/ ज्वालामुखी :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन को संपत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बैठक के दौरान चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को उनकी संपत्ति संबंधी समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कम से कम 5 छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए करें प्रेरित – DC अनुपम कश्यप

*उपायुक्त ने कोटशेरा कॉलेज में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में की शिरकत* एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा) में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के...
Translate »
error: Content is protected !!