राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर किया जागरूक

by

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में दी जानकारी

एएम नाथ। चम्बा :चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता के मुख्याध्यापिका श्रीमती कल्पना मिन्हास ने की।


आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर काजू राम ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें। इसके साथ साथ बच्चों को अनुशासन के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
मुख्याध्यापिका श्रीमती कल्पना मिन्हास द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों, अभिभावकों एवं स्वयं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
आज के कार्यक्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं में मनोज कुमार, आरती जरयाल, रिंको देवी, बबीता पुरी सहित 40 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी नुकसान के दृष्टिगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस केवल सेरेमोनियल होगें : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान के दृष्टिगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में एक साल के मासूम का अपरहण : क्रैच से पिता बनकर लेकर ले गया युवक

मौके पर पहुंचे पुलिस के कई बड़े अधिकारी, टीमें गठित कर बच्चे की तलाश की शुरु एएम नाथ। पंचकूला : पंचकूला से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। एक साल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन, सीएम सुक्खू ने नुकसान की बड़ी वजह कमेटी को बताई, कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में की बढ़ोतरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के नौ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांग्रेस ने अपनी सरकार तो बचा ली, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा : नंगल मे भगवान वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा से होगा पूरा शहर भकित्म्य

नंगल : भग्वान् वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष मे दिनांक 8-10-22 कल दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी। यह भव्य शोभा यात्रा भगवान बाल्मीकि मंदिर नजदीक राम मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!