राजनीतिक दलों को बूथ लैवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की : 20 सितंबर तक बी.एल.ओज की ओर से घर-घर जाकर किया जाएगा वोटर सूचियों का सर्वेक्षणः राहुल चाबा

by

ए.डी.सी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को योग्यता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन प्रोग्राम की दी जानकारी

होशियारपुर, 21 अगस्तः
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 01.01.2025 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा ने की। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर नगर निगम-कम-ई.आर.ओ शाम चौरासी डॉ. अमनदीप कौर विशेष रुप से शामिल हुई।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 20 अगस्त 2024 से बी.एल.ओज द्वारा घर-घर जाकर वोटर सूचियों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है, जो कि 20 सितंबर 2024 तक चलेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे सर्वे के दौरान बी.एल.ओ का सहयोग करें। इस सर्वे के दौरान लोग अपने घर में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का विवरण, परिवार में किसी की मृत्यु, या किसी बेटी या बेटे की शादी का विवरण बी.एल.ओ को दर्ज करवा सकते हैं, ताकि वोटों की सूची में सही समय पर संशोधन किया जा सके।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक होगी, वे अपना नाम वोटर सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 भर सकते हैं। वोटर सूची में शामिल नाम पर एतराज या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में किसी भी विवरण में दुरुस्ती या पते में बदलाव के लिए फार्म नंबर 8 भरा जा सकता है। ये फार्म संबंधित बूथ लैवल अधिकारी, सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी या चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के कार्यालय में 28 नवंबर 2024 तक जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा उक्त तिथि तक हैल्पलाइन एप या एन.वी.एस.पी पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि संशोधित फार्मों का डिजिटलाइजेशन 21 सितंबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। पोलिंग स्टेशनों की रेशनेलाइजेशन 20 अगस्त 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पूरी होगी। 01.01.2025 की योग्यता तिथि के आधार पर एकीकृत ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को होगा, जबकि दावे व एतराज दाखिल करने की अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक निर्धारित की गई है। ई.आर.ओज द्वारा दावों और एतराजों का निपटारा 29 अक्टूबर से 24 दिसंबर तक किया जाएगा, और वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा।
राहुल चाबा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 और 10 नवंबर 2024 (शनिवार और रविवार) तथा 23 और 24 नवंबर 2024 (शनिवार और रविवार) को जिले के सभी बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व सचिवों से अपील की कि वे पोलिंग बूथों पर बूथ लैवल अधिकारियों की सहायता के लिए बूथ लैवल एजेंटों की नियुक्ति करें। साथ ही, उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार इस विशेष संशोधन कार्यक्रम और डोर-टू-डोर सर्वेक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह, प्रदीप कुमार, आम आदमी पार्टी से जय राम, बहुजन समाज पार्टी से मदन सिंह बैंस, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, और इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन भी उपस्थित थे।

—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC Aashika Jain Shares Vision

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 05 : In an exclusive interaction with senior journalist and educationist Sanjiv Kumar, Deputy Commissioner of Hoshiarpur, Ms. Aashika Jain, IAS, shared her dynamic vision for the all-round development of the district....
article-image
पंजाब

फगवाड़ा में आवारा कुत्तों की समस्या का मामला आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी तय करे सरकार : खन्ना

मामला उठा प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष, खन्ना ने पूरे पंजाब में इस समस्या का हल करने की उठायी मांग होशियारपुर, 28 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में...
article-image
पंजाब

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संकन गार्डन में होगा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : उपायुक्त

एएम नाथ। मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में पांच सौ वर्ष प्राचीन मंडी नगर पूरी तरह से तैयार है। इस बार महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को और जीवंत बनाते हुए इनके...
Translate »
error: Content is protected !!