राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों पोस्ट कोड 26028 की परीक्षा 29 जुलाई को दो शिफ्टों में सुबह 9 से 10ः30 बजे तक और दोपहर 12ः30 बजे से 2 बजे तक होगी। जबकि, ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड 26022 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5ः30 बजे तक होगी।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन एनर्जी की दिशा में बढ़ना भविष्य की मांग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय अभियान-2025 के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 कानूनगो बने नायब तहसीलदार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में कार्यरत आठ कानूनगो को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया है। इन्हें एडहाक आधार पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत होने वाले सभी...
हिमाचल प्रदेश

359 कैदियों की सजा माफ : कम से कम 7 दिन और अधिकतम 45 दिन की सजा माफ

शिमला : हिमाचल सरकार ने गणतंत्र दिवस पर राज्य की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे अच्छे आचरण वाले 359 कैदियों की विशेष माफी की घोषणा की है। इनकी कम से कम 7 दिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग नहीं लेगी कांग्रेस, कहा- आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताकर कर लिया किनारा

नई दिल्ली  : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शिरकत को लेकर जारी कयास और तनातनी पर विराम लग गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!