कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में बढ़ाई समस्याएं : अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ।  हमीरपुर  :  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में समस्याओं का अंबार लग गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है और जनता को छलने का काम किया है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने वादे तो किए थे, लेकिन वे पूरे नहीं हुए। इसके विपरीत, उन्होंने लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया है। आज प्रदेश महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है, जबकि उद्योगों के साथ बेरुखी और कर्मचारियों को सैलरी-पेंशन के लिए तरसाना दर्शाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाना संभव नहीं हो रहा। उन्होंने बिजली के दामों में हुई वृद्धि और उद्योगों पर लगे सेस का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी कदम राज्य में उद्योगों के पलायन का कारण बन रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी माली हालत इतनी खराब कर दी कि अब वेतन और पेंशन के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं के भ्रामक बयानों पर भी टिप्पणी की और कहा कि इस तरह के बयान केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए दिए जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री पवन राणा के बड़े भाई चंद्र सिंह राणा के दुखद निधन पर उनके आवास जाकर शोक व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कविता के लिए सुक्खू सरकार बनी अभिभावक : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से पहले पढ़ाई के लिए मदद, अब शादी के लिए भी मिली दो लाख की सहायता जिले में अब तक 24 बेटियों के विवाह के लिए दी जा चुकी 48 लाख की सहायता

ऊना, 27 जून। किस्मत की दुश्वारियों से जूझती कविता के लिए हिमाचल की ‘सुक्खू सरकार’ सगे अभिभावक से कम नहीं है। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा गांव की 24 वर्षीय कविता के सिर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बशील में बनेगा बहुउद्देशीय पंचायत भवन, भूमि चयनित- डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों की मांग के...
Translate »
error: Content is protected !!