राजनीतिक सरगर्मी पंजाब में तेज : अमृतपाल सिंह की पार्टी इस सीट से लड़ेगी उपचुनाव

by

तरनतारन। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन विभिन्न पार्टियों ने अभी से सरगर्मी शुरु कर दी है।

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह (सांसद खडूर साहिब) के पिता तरसेम सिंह ने उक्त चुनाव में लड़ने का एलान किया है।

अलगाववादी अमृतपाल सिंह जो डिब्रुगढ़ जेल में बंद है के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा फैसला करके जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला था कि उपचुनाव नहीं लड़े जाएंगे, लेकिन विधानसभा हलका तरनतारन की सीट लोकसभा हलका खडूर साहिब के अधिकार क्षेत्र में आती है। ऐसे में उपचुनाव लड़ना स्वभाविक है।

उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को साजिश के तहत जेल में रखकर लोकसभा हलका खडूर साहिब के विकास में बाधा डाली जा रही है। हालांकि लोकतंत्र ढंग से हलके के लोगों ने अमृतपाल सिंह को करीब डेढ लाख मतों से जिताया था। तरसेम सिंह ने कहा कि विस तरनतारन के उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा, इस बाबत जल्द फैसला ले लिया जाएगा।

समझौते के आसार अधिक

शिरोमणि अकाली दल (पांच मेंबरी कमेटी) के साथ समझौता होने के आसार बन गए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब जी के आदेश पर शिरोमणि अकाली दल की भर्ती कर रही पांच मेंबरी कमेटी की ओर से एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह ने दैनिक जागरण से फोन पर बात करते बताया कि पांच मेंबरी कमेटी की अगुवाई वाले अकाली दल का सांसद अमृतपाल सिंह की अगुवाई वाले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के साथ समझौता हो चुका है।

उन्होंने कहा कि तरनतारन सीट से मैं चुनाव लड़ता हूं या मेरा बेटा कंवर चढ़त सिंह, इस बाबत जल्द फैसला लिया जाएगा। भाई मंजीत सिंह ने कहा कि एसजीपीसी के हलके में विस हलका तरनतारन के करीब दो दर्जन गांव आते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमत, रेत सस्ता

चंडीगढ़ : कैबिनेट में रेत की दरों में कमी का एलान किया। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सेस लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

शिमला, 26 दिसंबर । वीर बाल दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर : पराली प्रबंधन के लिए जागरूकता शिविर लगाया

माहिलपुर – पराली प्रबंधन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए प्रिं डॉ जसपाल...
article-image
पंजाब

भाजपा नेता निमिषा मेहता को 12 वजे डिटेन किया और शाम पांच रिलीज़ कर दिया….मोदी सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं से घबरा गई : निमिषा मेहता।

गढ़शंकर, 21 अगस्त :  भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा हलका इंचार्ज  निमिषा मेहता को  दोपहर करीब 12 बजे उनके गढ़शंकर स्थित निवास कम कार्यालय पर पुलिस ने डिटेन किया। इस दौरान जसप्रीत सिंह डीएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!