राजा इकबाल सिंह बने मेयर : आम आदमी पार्टी ने पहले ही चुनाव से कर लिया था किनारा

by
दिल्ली  : दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया, नतीजे भी आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि मेयर चुनाव में जीत के बाद कोई भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।  यह निर्णय पहलगाम में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
          दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पहले ही इससे किनारा कर लिया था। वर्ष 2005 से 2007 के बीच एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्रतीनों स्तरों पर कांग्रेस की सरकार थी। अब 2025 में एक बार फिर वैसी ही स्थिति बनी है, जब एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्रतीनों जगह भाजपा की सरकार होगी।
मेयर बनेंगे राजा इकबाल सिंह
बता दें कि भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को दिल्ली के मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इकबाल सिंह एक ऐसे परिवार से हैं जो अकाली दल से जुड़ा हुआ है। वहीं डिप्टी मेयर जयभगवान यादव बने हैं।
दिल्ली मेयर चुनाव नतीजे :
पार्टी उम्मीदवार का नाम                                           वोट                      जीत/ हार
भारतीय जनता पार्टी सरदार राजा इकबाल सिंह        133                             जीत
कांग्रेस मनदीप सिंह चट्ठा                                             8                              हार
आम आदमी पार्टी – – –
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लिव-इन संबंध में रह रहीं दो युवतियों को हाई कोर्ट की सुरक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहीं दो बालिग महिलाओं को राहत देते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस प्रशासन को...
article-image
पंजाब

एक देश एक चुनाव का बिल पास करवा के मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास : तीक्ष्ण सूद

समय सभी चुनाव होने से भारत की प्रगति में आएगी तेजी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आज श्री तीक्ष्ण सूद के...
article-image
पंजाब

तिवारी ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया–भारत रणनीतिक संवाद में की शिरकत

चंडीगढ़, 18 मई: पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज सिडनी में शुरू हुए दो दिवसीय पहले ऑस्ट्रेलिया–भारत ट्रैक 1.5 रणनीतिक संवाद में हिस्सा लिया। इस संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!