राजा वडिंग की बतौर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई

by

पंजाब, 22 अप्रैल
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजा वडिंग की आज शुक्रवार को ताजपोशी हो गई है। उन्होंने प्रात: लगभग 8.30 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष पद संभाला। उनके कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी चार्ज संभालेंगे। नए अध्यक्ष वडिंग की ताजपोशी के मौके पर नवजोत सिद्धू भी शामिल थे। चुनाव हारने के कारण इस कार्यक्रम में वर्करों की भीड़ के स्थान पर सिर्फ नेतागण ही आमंत्रित थे।
वर्णनीय है कि करीब 5 महीने पहले कांग्रेस ने अचानक नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया। पूर्व सीएम कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को हटाने के बाद सिद्धू मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। किन्हीं कारणों के चलते कांग्रेस हाइकमांन ने चरणजीत चन्नी को सीएम बनाया। इसके बाद भी सिद्धू ने जोर दिया कि उन्हें सीएम का चेहरा बनाया जाए पर कांग्रेस ने चन्नी पर पुन: भरोसा जताया। जिसके बाद सिद्धू ने पार्टी के प्रचार से दूरी बना ली। चुनावों के बाद सोनिया गांधी ने सिद्धू का अस्तीफा स्वीकार कर लिया। सिद्धू पुन: अध्यक्ष बनना चाहते थे पर कांग्रेस ने राजा वडिंग को अध्यक्ष बना दिया है।
कार्यक्रम में सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, डिप्टी सीएलपी नेता राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री बलवीर सिद्धू, पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री तृप्त राजेन्द्र सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री सुखजिन्द्र रंधावा, कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी एवं कांग्रेसी नेता शमशेर सिंह दूलो उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली एफसी ने आरसीएफ कपूरथला को 2-0, पीएचएफ माहिलपुर ने एफए बद्दो को 2-0 से हराया : सीआरपीएफ जालन्धर व आईएफसी फगवाड़ा की टीमें रही बराबरी पर

माहिलपुर , 16 फ़रवरी  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल...
article-image
पंजाब

District and Sessions Judge Rajinder

Awareness provided on drug de-addiction and legal rights under “Youth Against Drugs” campaign preparations Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Dec.5 : District and Sessions Judge-cum-Chairman of the District Legal Services Authority (DLSA), Rajinder Aggarwal, along with...
article-image
पंजाब

काली पट्टियां बांधकर अध्यापिकों ने सरकारी नीतियों खिलाफ रोष प्रकट किया

गढ़शंकर : पंजाब, यूटी मुलाजम व पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों खिलाफ 20 से 27 मई तक मनाए जा रहे रोष सप्ताह के संबंध में आज गढ़शंकर के अध्यापिकों...
Translate »
error: Content is protected !!