औद्योगिक श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तीन दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

by

होशियारपुर, 29 अप्रैल :  डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी आशिका जैन के योग्य नेतृत्व में मानवता की सेवा और औद्योगिक सुरक्षा को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, होशियारपुर में तीन दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक अनु शर्मा ने 60 औद्योगिक श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान मशीनरी से लगने वाली चोट, बिजली का झटका, दिल का दौरा, सांस लेने में तकलीफ, सीपीआर, विषाक्तता, नकसीर, जलन, फ्रैक्चर, दम घुटना, पट्टी बांधना, मोच, पसलियों की चोट तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सर्पदंश, बिच्छू या कुत्ते के काटने, मिर्गी का दौरा, डूबने, सिर की चोट, लू लगना, डिहाइड्रेशन और बुखार जैसी स्थितियों से निपटने की भी व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी सहायता देकर अनमोल मानव जीवन को बचाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल श्रमिकों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों और विभागों से अपील की कि फैक्ट्री अधिनियम 1948 के तहत अनिवार्य ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, विशेषकर उन उद्योगों में जहां 150 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी मिशन मोड पर कार्य कर रही है ताकि अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयों को इस प्रशिक्षण अभियान से जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी कंपनियों, फैक्ट्रियों, स्कूलों, कॉलेजों, कंडक्टरों तथा अन्य संस्थानों से अपील की कि रेड क्रॉस द्वारा आयोजित की जाने वाली फर्स्ट एड ट्रेनिंग संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस पर व्यक्तिगत रूप से रेड क्रॉस कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त सचिव आदित्य राणा से मोबाइल नंबर 98150-74447 पर संपर्क कर भी प्रशिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन लड़कियों ने सीएम आवास के समक्ष शुरु किया मरणव्रत

संगरूर :14 जुलाई :सीएम भगवंत मान की रिहायश के आगे तीन लड़कियों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। पिछले तीन महीने से अपनी मांगों को लेकर पंजाब पुलिस 2016 की वेटिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार : 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति

नई दिल्ली :   आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान कांग्रेस की गठबंधन समिति की आंतरिक बैठक की गई, जिसमें पार्टी ने...
article-image
पंजाब

सरकारी अभियानों की सफलता और समाजिक जागरुकता में एनजीओज़ का अहम योगदानः डा. बग्गा

विश्व एनजीओ दिवस पर डा. बग्गा ने रैडक्रास को भेंट की 5100 की सहयोग राशि होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : विश्व एनजीओ दिवस के मौके पर समाज चिंतक एवं रक्तदानी डा. अजय बग्गा ने जिला...
article-image
पंजाब

बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ईडी की प्रवक्ता बन चुकी : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर लीडर हरपाल सिंह चीमा ने बेअदबी पार्टी’ (शिरोमणि अकाली दल) और ‘ईडी पार्टी’ (भाजपा) पर तीखा हमला किया। उन्होंने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट...
Translate »
error: Content is protected !!