पाहलेवाल में डा. आंबेडकर जयंती को समर्पित मेडिकल व रक्तदान शिविर 3 मई को : एससी कमिशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी होंगे मुख्यातिथि के रूप में शामिल

by

गढ़शंकर, 29 अप्रैल: 3 मई दिन रविवार को गांव पाहलेवाल में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती, खालसा साजना दिवस, मजदूर दिवस तथा जलियांवाला बाग में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में रक्तदान कैंप तथा मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते मास्टर प्रेम सिंह वेलफेयर सोसाइटी पाहलेवाल के चेयरमैन आर. पी. सिंह ने बताया कि इस मौके मुख्य मेहमान के तौर पर सरदार जसवीर सिंह गढ़ी चेयरमैन पंजाब राज एससी कमिशन शामिल होंगे। यह कैंप मास्टर प्रेम सिंह वेलफेयर सोसाइटी पंजाब, ग्राम पंचायत पाहलेवाल तथा श्री गुरु रविदास कमेटी पाहलेवाल के सहयोग से लगाया जा रहा है। इस संबंधी चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी को निमंत्रण देते समय मास्टर प्रेम सिंह वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन आर पी सिंह, नवांशहर ब्लॉक के अध्यक्ष लखप्रीत सिंह लक्की, राकेश कुमार उर्फ आर के पाहलेवाल, गुरदीप सिंह गोगों आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमीश वर्मा फायरिंग केस में कोर्ट सख्त, 4 पुलिस अफसरों समेत 5 गवाहों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

सरकारी गवाही पूरी न होने पर कोर्ट की सख्ती, DIG रोपड़ रेंज को भी भेजा पत्र; आरोपियों की 17 सितंबर को पेशी मोहाली। पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा पर 2018 में हुई फायरिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

खरकां कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह

44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित होशियारपुर, 19 सितंबर: सहायक प्रशिक्षण केंद्र बीएसएफ, खरकां...
article-image
पंजाब

बकरी चराने गए व्यक्ति पर पिकअप सवार बदमाशों ने किया हमला, मौत : आरोपी बकरियां पिकअप में भरकर फरार

4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम,  मोगा। बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के...
article-image
पंजाब

63 वर्षीय ब्यक्ति ने जहरीली वस्तू खाने से इलाज दौरान मौत : पत्नी के बयानों पर खरड़ के ठेकेदार पर 33 लाख हड़पने और गली गलोच कर जलील करने से परेशान के आरोपों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक ब्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु खा कर  खुदकुशी करने के आरोप में खरड़ के एक ठेकेदार  मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गढ़शंकर पुलिस को  कुलवीर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!