डिप्टी कमिश्नर ने दसूहा और मुकेरियां सब-डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

by

अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करवाने के निर्देश, दसूहा अस्पताल में ड्रग वेयरहाउस और मुकेरियां अस्पताल की अपग्रेडेशन का काम जल्द होगा पूरा
सब-डिवीजनों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया संतोषजनक

दसूहा/होशियारपुर, 29 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज दसूहा और मुकेरियां सब-डिवीजनों में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स और कल्याण योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित एसडीएमों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सब-डिवीजनों में चल रही गेहूं की खरीद की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल निर्धारित समय में खरीदी जाने के बाद भुगतान भी तय समय के अंदर सुनिश्चित किया जाए।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि जिले में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और अब तक सवा दो लाख मीट्रिक टन के करीब गेहूं की मंडियों में आमद हो चुकी है, जिसमें से 2.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों को लगातार भुगतान किए जा रहे हैं और कुल खरीद का लगभग 99 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। साथ ही मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से जारी है।

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन से संबंधित कार्यों की प्रगति जानते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब-डिवीजन अस्पताल मुकेरियां की अपग्रेडेशन और सिविल अस्पताल दसूहा में बन रहे दवाओं के वेयरहाउस का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि मुकेरियां अस्पताल का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है और दसूहा वेयरहाउस आने वाले दो-तीन महीनों में तैयार हो जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत बन रहे हेल्थ कार्डों की जानकारी लेते हुए कहा कि सब-डिवीजनों में इन कार्डों को बनाने की गति को और तेज किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर नागरिक को मिल सके।

आम आदमी क्लीनिकों और हेल्थ वेलनेस सेंटरों की कार्यप्रणाली व निर्माण के बारे में चर्चा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं और जल्द ही गांवों में हेल्थ वेलनेस सेंटर भी स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने लगेंगे।

आशिका जैन ने सब-डिवीजनों में सामाजिक सुरक्षा पेंशनों, गांवों में बन रहे खेल मैदानों, सड़कों, हर घर पानी/जल जीवन मिशन, एम.पी. लैड स्कीम के तहत चल रहे कार्यों के अलावा कांधी क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया।

उन्होंने गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, रंगला पंजाब स्कीम, कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को समय पर मिलने वाले लाभ और योजनाओं का फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सब-डिवीजनों में पौधरोपण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसे आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार, सहायक कमिश्नर गुरकंवल सिंह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तबादले के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े ठेका मुलाजिम : यूनियन ने शुरू किया धरना

फतेहगढ़ साहिब। वाटर सप्लाई स्कीम के ठेका मुलाजिम तबादला होने पर शुक्रवार सुबह टंकी पर चढ़ गया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक मुलाजिम यूनियन नेता के साथ टंकी पर ही था। मुलाजिम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

नशा करके चले आते हैं इनका कराओ अल्कोहल टेस्ट… कांग्रेस ने आरोप लगाकर किया पंजाब विधानसभा से वॉकआउट, SAD ने भी घेरा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत सभी विपक्षी दलों ने सदन के नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सदन की कार्यवाही के...
article-image
पंजाब

NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को किया जब्त : चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित पन्नू के आवास और अमृतसर में उनके पैतृक गांव खानकोट में पन्नू की संपत्ति के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चंडीगढ़ और अमृतसर में नामित खालिस्तानी आतंकवादियों गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। चंडीगढ़ में सेक्टर 15...
article-image
पंजाब

नारायण चौड़ा को सम्मानित करो, उनकी फोटो लगाओ, मजीठिया चौड़ा गले लगाए – केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

चंडीगढ़ :   श्री अकाल तख्त साहिब की सजा पूरी करते हुए सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद अकाली दल की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!