राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर:कृषि मंत्री

by
ज्वाली, 8 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरूआत की है।इस योजना से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगें । यह जानकारी उन्होंने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा के ज्वाली विश्राम गृह में उनसे मिलने पहुंचे युवाओं को सम्बोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रथम चरण में 500 ई-टैक्सी के परमिट जारी करेगी तथा निकट भविष्य में इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने युवाओं से प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार कांगड़ा ज़िला को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में कई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि पौंग क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए शिकारे के साथ अन्य अनेक साहसिक गतिविधियां आरंभ करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पौंग क्षेत्र के विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिकारा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत स्तर पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती चली जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा का दोहन सही दिशा में करने का आह्वान किया।
कृषि मंत्री ने युवाओं से अपनी-अपनी पंचायतों में युवक मंडल गठित कर विभिन्न खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवा सेवाएं एवम खेल विभाग तथा अपनी तरफ से खेल गतिविधियों के प्रसार के लिए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं बारे युवाओं को समय-समय पर अवगत करवाने तथा प्रेरित करने को कहा ताकि युवाओं को इन योजनाओं से लाभ मिल सकें।
*विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करें अधिकारी*
इसके पश्चात, कृषि मंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारिओं से उनके विभाग के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करने के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के निर्माण में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से अनुपालना करने के साथ इसकी गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित बनाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़क, पेयजल परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिय की औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर तहसीलदार ज्वाली कुलताज सिंह, तहसीलदार नगरोटा सूरियाँ अजय कुमार,बीडीओ नगरोटा सूरियाँ श्याम सिंह,बीडीओ फतेहपुर सुभाष अत्री, एसीएफ नूरपुर निशांत पराशर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,ओबीसी संगठन के उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी,जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह,आईएमसी के अध्यक्ष मनु शर्मा,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,उपमंडल भू-सरंक्षण अधिकारी चंचल राणा, तहसील कल्याण अधिकारी अनूप कुमार सहित स्थानीय युवा मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शक्ति की राजनीति’ पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन : शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी पुस्तक: मुख्यमंत्री 

 एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लेखक अमर कुमार की पुस्तक ‘शक्ति की राजनीति’ (पॉवर पोलिटिक्स) का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आई टी) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की : परीक्षा का परिणाम घोषित करने के निर्णय के लिए आभार किया व्यक्त

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज ओक ओवर शिमला में जेओए (आई टी) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और इस...
Translate »
error: Content is protected !!