राजेंद्र राणा का बयान राजनीति से प्रेरित : शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया – विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ : शिमला । शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया। शिमला शहर को 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट का जिम्मा L-1 फर्म को दिया गया। यह बात हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि राजेंद्र राणा के आरोपों राजनीती से प्रेरित बताया।

राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया था कि सरकार ने चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले ही 100 करोड़ रुपए फर्म को जारी किए, जिसमे से 10 करोड़ के किक बैक की चर्चाएं बाजार में हो रही हैं। इन आरोपों को गल्त करार देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, अब तक फर्म को एक भी रुपया नहीं दिया गया तो किक बैक की बातें सिर्फ और सिर्फ दुष्प्रचार है। उन्होंने कहा कि, टैंडर देने में कोई अनियमितता नहीं बरती गई। बल्कि पूरी पारदर्शिता से फर्म का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में फैसले के लिए 13 मार्च 2024 को काउंसिल ऑफ मिनिस्टर की मीटिंग में इस प्रोजेक्ट को अवार्ड करने की मंजूरी प्रदान की। इसलिए राजेंद्र राणा का बयान राजनीति से प्रेरित है। उन्होनों ने कहा कि, आने वाले दिनों में इसका पूरा रिकॉर्ड जनता के सामने रखेंगे।

राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा ने लगाए थे आरोप : राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा तीन दिन पहले प्रदेश सरकार निशाना साधा था। दोनों बागी नेताओं ने सरकार पर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए है। राणा ने कहा कि 15 मार्च को ही चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इसके बाद आनन-फानन में 15 मार्च को ही कंपनी को एडवांस में 100 करोड़ की राशि जारी कर दी गई, जो संदेह पैदा कर रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि उपरोक्त पानी की योजना के लिए तीन बार टेंडर आमंत्रित किए गए थे। हर बार सिर्फ एक ही पार्टी ने इसमें टेंडर भरे। विभाग के मंत्री ने फाइल पर स्पष्ट शब्दों में लिख दिया कि एक ही फर्म को काम नहीं दिया जा सकता। विभागीय मंत्री की टिप्पणी को नजरअंदाज कर मामले को कैबिनेट में लाकर पास कर दिया गया। फिर भी यह प्रोजेक्ट कंपनी आवंटित कर दिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जनवरी को चंबा में होगा एक दिवसीय ईट राइट मेले : मुकेश रेपसवाल

खा, सही खान-पान के जरिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में आगामी 26 जनवरी को एक दिवसीय ईट राइट मेले का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 2 दिसम्बर।  जिले में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन तथा एनजीटी मामलों की अनुपालना की प्रगति की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!