भाजपा के लिए हमीरपुर में संकट : भाजपा को वॉकओवर देने की जगह अब कांग्रेस हाईकमान आस्था अग्निहोत्री को हमीरपुर लोक सभा सीट से उतार कर भाजपा के लिए खड़ा कर सकती संकट

by

एएम नाथ। शिमला : लोकसभा सीट हमीरपुर और कांगड़ा से उम्मीदवार तय माने जा रहे थे। लेकिन अचानक कांग्रेस हाईकमान द्वारा कल इन हलकों की टिकटें होल्ड करने ने बाद राजनितिक हलकों में नई बातें निकल कर सहमने आ रही है। सूत्रों की माने तो भाजपा को वॉकओवर देने की जगह अब कांग्रेस हाईकमान मजबूत उमीदवार चुनावी मैदान में उतार कर जीत के लिए लड़ाई लड़ने का मन बनाती नजर आने लगी है। इससे पहले माना जा रहा था किहमीरपुर में पूर्व विधायक सत्तपाल रायजादा और कांगड़ा में पूर्व मंत्री आशा कुमार का टिकट लगभग फाइनल होने के बावजूद होल्ड कर दिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुटलैहड़ रैली में स्पष्ट संकेत दिए थे कि सतपाल रायजादा हमीरपुर लोक सभा सीट से प्रत्याशी होंगे। जिसके बाद सतपाल रायजादा ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था।
सतलुज ब्यास टाइम्स इससे पहले ही लिख चूका है कि अगर हमीरपुर सीट से भाजपा के उमीदवार अनुराग ठाकुर के मजबूत किले में सेंध कांग्रेस लगाना चाहती है तो कांग्रेस को डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ही मैदान में उतारना चाहिए। अब कांग्रेस हाईकमान द्वारा डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री का नाम चर्चा में आने से साफ़ हो गया है कि हाईकमान अब हमीरपुर लोक सभा सीट को हल्के में नहीं लेना चाहती। लिहाजा टिकट होल्ड पर डाल दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार किया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिमी अग्निहोत्री का कुछ समय पहले ही निधन हुआ है। लेकिन पार्टी के बरिष्ठ नेता अब मुकेश अग्निहोत्री और आस्था अग्निहोत्री को चुनाव लड़ाने के लिए मनाने में जुटे हुए हैं। अब अगर मुकेश अग्निहोत्री बेटी को मैदान में उतारने को तैयार हो जाते है या फिर खुद मैदान में उतर आते है तो कांग्रेस में तो उनका कद कांग्रेस में बढ़ेगा ही और साथ में भाजपा के किले में सेंध लगाने में कांग्रेस कामयाब होने की संभाबना बहुत ज्यादा हो जाएगी। खुद को सेफ मान कर चल रहे भाजपा उमीदवार अनुराग ठाकुर के लिए संकट पैदा हो जाएगा।
इसके इलावा प्रदेश में जिन 6 विधानसभा सीटों उपचुनाव हो रहे है। उन्मे से चार सीटें लोक सभा सीट हमीरपुर में पड़ती है। मुकेश अग्निहोत्री जा उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री के लोक सभा सीट पर मैदान में आने से चारों सीटों पर भी कांग्रेस फ्रंट फुट पर आ जाएगी।

कांगड़ा से आशा कुमारी का भी किया होल्ड : दो बार की मंत्री व छह बार की विधायक आशा कुमारी का टिकट लोक सभा सीट काँगड़ा से फाइनल माना जा रहा था। चंबा जिला से आशा कुमारी का होना उनके टिकट होल्ड करने का कारण बना है , क्योंकि कांगड़ा लोक सभा सीट में चंबा जिला की चार विधानसभा सीटे हैं, जबकि कांगड़ा की 13 सीटें है। कांग्रेस हाईकमान कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले किसी नेता को टिकट देना चाह रही है। दिल्ली में कोर्डिनेशन कमेटी मीटिंग में भी आशा कुमारी, जगजीवन पाल और डॉ. राजेश शर्मा का नाम पैनल में हाईकमान को भेजा गया था। लेकिन अब एमएलए आरएस बाली का नाम भी सामने आया है। जानकारी मुताबिक आरएस बाली खुद चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे। अब देखना होगा कि चम्बा फैक्टर को ध्यान में रखते हुए आशा कुमारी टिकट कटेगी या उन पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतार देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार अब बच्चियों पर मुकदमे दर्ज करने पर उतारू : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री अपने छुटभैया नेताओं के इशारे पर मुकदमे करने की सनक में अधिकारियों से गलत काम करवा कर कहीं के नहीं रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़कों के किनारे का मलबा उठाए बिना बिल...
पंजाब

लड़की की फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों पर लड़की की फोटोज सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। संतोख सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी...
हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाइजरी

ऊना: अत्याधिक गर्मी और लू से बचाव के साथ-साथ संक्रमण और अन्य कई प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़री जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!