राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से मिले ‘द ग्रेट खली’, खेल और युवा सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

by

एएम नाथ।  शिमला, 27 सितंबर। डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर एवं मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली’ ने शनिवार को लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के मंच तक दलीप सिंह राणा की यात्रा प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धियों ने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि खली का संघर्ष, अनुशासन और सफलता युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने तथा मेहनत करने की प्रेरणा देती है।

खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने पर जोर

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, युवा सशक्तिकरण और उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दलीप सिंह राणा ने पेशेवर कुश्ती के अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अधिक अवसर, उचित मार्गदर्शन और बेहतर मंच उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और प्रतिभा को देखते हुए प्रदेश में खेल क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहन जरूरी

राज्यपाल ने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को सही समय पर प्रशिक्षण और अवसर मिलने से वे बड़े मंचों पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

राज्यपाल ने दलीप सिंह राणा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और खेल एवं युवा विकास के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को किया याद

जिला भाजपा ने भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित किया पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एएम नाथ। चम्बा :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला चम्बा द्वारा भट्टियात के गोला व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला…. बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित चुनाव विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!