कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को किया याद

by

जिला भाजपा ने भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित किया पूर्व सैनिक सम्मान समारोह

एएम नाथ। चम्बा :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला चम्बा द्वारा भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य सचेतक विक्रम जरियाल ने भाग लिया।

इस दौरान शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि मेजर पी. सी. डोगरा जी रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डलहौज़ी के विधायक श्री डी. एस. ठाकुर जी ने सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला चम्बा अध्यक्ष श्री धीरज नरयाल सहित भाजपा जिला चम्बा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कारगिल की दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।

उनकी वीरता और बलिदान हम सबके लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के वोकेशनल शिक्षकों की सेवा शर्तों की होगी जांच : ग्रेच्युटी और वेतन कटौती के आरोपों पर श्रम विभाग सख्त

31 मार्च को सेवा समाप्ति और अप्रैल में दोबारा नियुक्ति दर्ज करने का मामला उठा; श्रम अधिकारी को जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कटोहड़ कलां गौशाला का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ऊना, 5 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने शनिवार को कटोहड़ कलां गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 110 गायों को आश्रय दिया गया है। चिंतपूर्णी ट्रस्ट द्वारा संचालित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनडीएमए की टीम ने किया सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हमीरपुर 18 सितंबर। माॅनसून सीजन के दौरान हुए भारी नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं वास्तविक स्थिति के आकलन के लिए जिला हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का टिकट होल्ड पर – हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस के टिकट का हुया ऐलान

एएम नाथ।  शिमला :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और...
Translate »
error: Content is protected !!