कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ, हरित आवरण के लिए मिलेंगे 10 करोड़ रुपये : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुरू किया अभियान

by

ऊना में इस वर्ष करीब 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

ऊना, 14 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठार बीत में शुक्रवार को 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर जिला में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाते हुए जिला ऊना में वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 2 लाख पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल सुनिश्चित करना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

103 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा पौधारोपण

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वन विभाग ने वर्ष 2026-27 के दौरान जिला ऊना में 103 हेक्टेयर नए क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इनमें नए पौधारोपण के तहत लगभग 12 हजार, राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत करीब 17 हजार, पुराने पौधारोपण क्षेत्रों के रखरखाव के लिए लगभग 16 हजार तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 60 हजार पौधे शामिल हैं। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रतिपूरक वनीकरण के तहत 72 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

कुठार बीत में हरित आवरण के लिए 10 करोड़ रुपये

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुठार बीत के पूरे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने तथा वन संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को गति देने के लिए बल्क ड्रग पार्क परियोजना के तहत 10 करोड़ रुपये वन विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क की एवज में 198.5 हेक्टेयर भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण किया जाएगा, जिसके तहत कुल 2,18,350 पौधे लगाए जाने हैं। इनमें से 72 हेक्टेयर वन भूमि पर वर्ष 2026-27 के दौरान पौधारोपण किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त कुठार बीत क्षेत्र में 126.5 हेक्टेयर भूमि पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का कार्य भी उद्योग विभाग के सहयोग से चल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 10 करोड़ रुपये की राशि से क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ वन संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

तालाब का होगा जीर्णोद्धार, बनेगा पार्क

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुठार बीत के तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। तालाब के आसपास के क्षेत्र को सुंदर पार्क के रूप में विकसित करने के साथ वॉकिंग ट्रेल्स भी बनाई जाएंगी। इससे यह क्षेत्र स्थानीय लोगों के लिए सैर-सपाटे और मनोरंजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का बेहतर केंद्र बन सकेगा।

उन्होंने कहा कि भूजल स्तर बनाए रखने के लिए वर्षा जल को जमीन के अंदर पहुंचाना आवश्यक है। बीत क्षेत्र में बनाए गए तालाब आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। सरकार क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत जिला ऊना में 21 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदसाली में भी 2 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाए जा रहे हैं।

योजना के तहत महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पौधों के 50 प्रतिशत से अधिक जीवित रहने पर संबंधित मंडलों और समूहों को एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है।

हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा

मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास खाली भूमि उपलब्ध है, वन विभाग उनकी भूमि पर पौधे लगाने में सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना जरूरी है, उसकी देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।

वन अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से वन संरक्षण के अभियान में सरकार और वन विभाग का सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने अमरूद, आंवला, कचनार, हरड़ और बेहड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। उपस्थित लोगों को पौधे वितरित भी किए गए, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

इससे पहले डीएफओ विकल्प यादव ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
article-image
पंजाब

2 लोगों की मौत – तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

पटियाला :  समाना-पटियाला रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार ने पहले असरपुर गांव के पास एक...
article-image
पंजाब

ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन और अलाउंस बहाली मोर्चा मुख्यमंत्री के जिले संगरूर में रैली के लिए गढ़शंकर से रवाना

जब तक टेट की शर्त रद्द नहीं होती, ओल्ड पेंशन, पंजाब स्केल, अलाउंस बहाल नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा – मुकेश, सुखदेव गढ़शंकर 15 फरवरी : ओल्ड स्केल, ओल्ड पेंशन, अलाउंस बहाली...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका : कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को किया सस्पेंड – दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली की थी आयोजित

सिद्धू के लिए किया था रैली का इंतजाम, कांग्रेस ने इन दो नेताओं को किया सस्पेंड चंडीगढ़।  पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को सस्पेंड...
Translate »
error: Content is protected !!