हर पात्र परिवार को मिलेगा उसका हक, बीपीएल सूची में नहीं होना चाहिए कोई राजनीतिक हस्तक्षेप” : मलेंद्र राजन

by

विधायक मलेंद्र राजन ने सुरडवां में चिह्नित 9 पंचायतो के बीपीएल परिवारों से किया संवाद, सुनी समस्याएं*

एएम नाथ । इंदौरा,14 अगस्त। बीपीएल परिवारों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को जानने के लिए बाबा क्यालू मंदिर, सुरडवां में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, ब्लॉक इंदौरा द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन ने बडुखर, दियोठी, राजगीर, भोगरवां, पलाखी, सुरडवां, मल्हाड़ी, दीनी और गदराना पंचायतों के चिह्नित बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि बीपीएल परिवारों के चयन में किसी प्रकार की राजनीति का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। जो व्यक्ति पात्र होगा, उसी का नाम बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीपीएल सर्वे के सभी आठ चरण पूरे हो चुके हैं और इसका उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि बडुखर-इंदौरा सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इसके अतिरिक्त सुरडवां में एक ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री हेतु डमटाल और इंदौरा में आउटलेट स्थापित किए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध होगा और वे अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने भी युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में कांस्टेबल के करीब 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है और युवाओं से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा चिट्टा विरोधी अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा, माताएं एवं बहनें नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि चिट्टे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, बीपीएल परिवारों ने अपनी समस्याएं विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी एवं समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर एसपी इल्मा अफरोज,एसडीएम डॉ सुरिंदर ठाकुर,बीडीओ सुदर्शन सिंह, डीएफओ संदीप कोहली, रेंज अधिकारी अब्दुल हमीद, विद्युत विभाग के एक्सईन रजनीश शर्मा , शक्ति विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता राजेन्द्र, लोक निर्माण विभाग के एक्सईन विनय मेहरा,कृषि विभाग के एसएमएस बोध राज, विशाल ठाकुर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड द्वारा मनाया गया 44वां स्थापना दिवस : नाबार्ड ग्रामीण समाज की समृद्धि तथा किसानों व महिलाओं की आय में बढ़ौतरी करने में अहम भूमिका निभाता

एएम नाथ। धर्मपुर : नाबार्ड द्वारा गत दिवस सोलन ज़िला के धर्मपुर विकास खण्ड के तहत चामियां गांव में 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मुद्दे पर सदन को स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा के सदन को स्थगित करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेजेंगे राज्य वित्तायोग की सिफारिशेंः सतपाल सत्ती

छठे राज्य वित्तायोग ने पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों से आय वृद्धि पर मांगे सुझाव ऊना (8 अप्रैल)- सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में छठे राज्य वित्तायोग की बैठक आज नगर परिषद ऊना,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा – DC जतिन लाल

ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!