राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने की बैठक : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 26 जून को ऊना पहुंचेगें तथा 27 जून को हरोली से कांगड़ मैदान तक नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली ब्रिस्क वाॅक को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे

by

ऊना, 23 जून – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज 26 व 27 जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के ऊना जिला के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्यपाल के दौरे को लेकर उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 26 जून को ऊना पहुंचेगें तथा 27 जून को हरोली से कांगड़ मैदान तक नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली ब्रिस्क वाॅक को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। लगभग साढे़ तीन किलोमीटर की यह ब्रिस्क वाॅक हरोली से शुरू होकर कांगड़ के मैदान में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल हरोली के कांगड़ मैदान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
उपायुक्त ने ब्रिस्क वाॅक के लिए की जा रही विभिन्न तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से फीड बैक लिया तथा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस दौरान पेयजल व बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्थाई मेडिकल पोस्ट भी स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम के दौरान समुचित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, उप मुख्यमंत्री के ओएसडी धनबीर ठाकुर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा, सीएमओ संजीव वर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह व गैर सरकारी संस्था गुंजन के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लुटेरी दुल्हन : 2 लाख 80 हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार, मामला दर्ज

झुनझूनूं  :  एक परिवार को लुटेरी दुल्हन के जरिए लाखों की लूट का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर पीड़ित परिवार ने बताया कि वह दो लाख 80 रूपए देकर नोटेरी पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के टोल बैरियरों पर अब नहीं लगेगी लंबी कतारें : 6 स्थानों पर शुरू होगा फास्ट टैग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब टोल बैरियरों पर गाड़ियों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी, क्योंकि सरकार फास्ट टैग आधारित प्रवेश कर भुगतान प्रणाली लागू करने जा रही है। इस प्रणाली का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे ने ऐलान किया : पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार, कोई आए तो ठीक, ना आए तो ठीक

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया कि अगर गठबंधन सहयोगी उनकी लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो पार्टी सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याण कार्यालय‌ चंबा में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन : अनुमेहा पाराशर

एएम नाथ। चम्बा :  कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर, उप निदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय, चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक कल्याण कार्यालय‌ चंबा ने जम्मू कश्मीर राइफल रिकॉर्ड्स द्वारा आज एक वर्चुअल मीटिंग...
Translate »
error: Content is protected !!