राज्यपाल ने दिया विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल : तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित नेतृत्व विकास कार्यक्रम में हुए शामिल

by
रोहित भदसाली। हमीरपुर : राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था में मानवीय मूल्यों का समावेश और विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया गया है और इसके लिए कई प्रावधान भी किए गए हैं।
राज्यपाल आज हमीरपुर जिले के हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य पर एक दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षाविदों और संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना को समझते हुए इसके क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों को स्थापित करके ही देश और समाज के लिए आदर्श नेतृत्व विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में मानवीय मूल्यों और संस्कारों के कारण ही अलग-अलग कालखंडों में राम, कृष्ण, बुद्ध और कई अन्य महापुरुषों के रूप में आदर्श नेतृत्व स्वाभाविक रूप से विकसित हुए जोकि आज भी हमारे लिए बहुत बड़े आदर्श हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में रोजगारपरक शिक्षा भी जरूरी है, लेकिन नैतिकता और व्यावहारिकता में संतुलन बनाकर हम नई पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
नेतृत्व विकास कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों को आत्मसात करवाने की दिशा में विश्वविद्यालय के ये सतत प्रयास अवश्य फलीभूत होंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा सार्वभौमिक मानव मूल्यों पर नेतृत्व विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश अरोड़ा ने वर्तमान दौर में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता और शैक्षणिक व्यवस्था में इनके समावेश की आवश्यकताओं पर अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर, विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रांजल शर्मा और अवनेश्वरी ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं पूर्व कुलपति, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुल सचिव के.डी.एस. कंवर, विभिन्न तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयांे के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, अन्य अधिकारी तथा प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यतिथि

ऊना (20 जनवरी)- ऊना में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग : DC एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने किया स्वागत

एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग आज शनिवार को मंडी पहुंचे। इस अवसर पर राज माधोराय मंदिर में उपायुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में टेका माथा, बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद : दर्शन बस सेवा के तहत ऊना से वृंदावन के लिए भी चलाई जाएगी बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 5 फरवरी – बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिनों तक चलने वाले धार्मिक समागम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा राधा कृष्ण की पालकों को कंधों पर उठाकर भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!