डॉ. जनक राज ने दिए पलानी पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

by

जैसे ही मौसम में सुधार होगा, कार्य की गति को बढ़ाया जाए : डॉ. जनक राज

विधायक डॉ. जनक राज ने निर्माणाधीन पलानी पुल के कार्य का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा : अढ़ाई दशकों से लटके भरमौर के पलानी पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश विधायक डाक्टर जनक राज ने दिए हैं।उन्होंने कहा कि हर सूरत में जल्द से जल्द इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जाए।
विधायक डॉ. जनक राज ने रविवार को निर्माणाधीन पलानी पुल के कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कंपनी के अधिकारियों को कार्य में और अधिक तेज़ी लाने का निर्देश दिया।
डॉ. जनक राज ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में पड़ रही अत्याधिक ठंड के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है और इसकी गति धीमी हो गई है। विधायक ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा, कार्य की गति को बढ़ाया जाए ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।
विधायक ने इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि इस कार्य को हर सूरत इसी वर्ष पूरा किया जाएगा। भरमौर के बडग़्राम पंचायत को जोडने वाले प्लानी नाले पर वन रहे बैली ब्रिज के कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर जुटी निर्माण एजेंसी से भी काम को लेकर फीडबैक ली।
विधायक जनक राज ने कहा कि मैंने बडग्रां पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया था कि 2025 के अंदर पुल तैयार नहीं होता है तो मैं पंचायत के लोगों से वोट मांगने नहीं आऊंगा।

बता दें कि इस पुल के कार्य की रफ्तार धीमी चली हुई है। पुल निर्माण में लगातार हो रही देरी के चलते ग्रामीण धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। वहीं यह पुल निर्माण लंबे समय से क्षेत्र में सुर्खियों में रहा है। पुल ना होने के कारण ग्रामीणों को बेहद मुश्किलों के दौर से गुजरना पड रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में लोक निर्माण विभाग को भी पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ : 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं

शाहपुर, 29 सितम्बर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिलाभर के 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई जोगिन्दर नगर के अनुदेशक एनआईटी हमीरपुर में ले रहे हैं अल्प अवधि प्रशिक्षण : उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता पर तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित है यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण

जोगिन्दर नगर, 14 फरवरी: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर के अनुदेशक ‘उन्नत शैक्षणिक प्रथाओं और शिक्षण उत्कृष्टता’ विषय पर 5 दिवसीय अल्प अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंबुलेंस 108-102 कर्मियों पर हड़ताल से पहले प्रशासन सख्त, एस्मा लागू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा और 102 जननी एक्सप्रेस सेवा को लेकर पैदा हुए संकट के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 25 दिसंबर की रात 8...
Translate »
error: Content is protected !!