पट्टा महलोग क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित

by

पट्टा महलोग के 88 लोगों ने निशुल्क न्यूरोथैरेपी का उपचार

– संस्था द्वारा पटटा महलोग में लगाया गया था 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 11 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में 101 यूनिट एकत्रित किया गया, वहीं 88 लोगों ने निशुल्क चिकित्सीय परामर्श का लाभ लिया और न्यूरोथैरेपी भी करवाई। नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 28वें रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर में भारत विकास परिषद की टीम ने पूरा सहयोग किया और श्रीकांत अस्पताल खेड़ा के चिकित्सकों डा. अंशु व अन्य ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

शिविर का आयोजन कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, पीएनबी बैंक के सामने पट्टा महलोग में आयोजित किया गया था। प्रदेश की नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया और इस आयोजन को सफल बनाया। उर्मिला ने बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित 28वां रक्तदान शिविर था और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना है।

उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि शिविर में श्रीकांत अस्पताल नालागढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु ने अपनी टीम के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अतिरिक्त शिविर में न्यूरोथेरेपी कैंप में न्यूरोथैरेपिस्ट मोहिंद्र पाल ने भी लोगों काे स्वास्थ्य लाभ दिया। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। बद्दी और दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संस्था द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लोगों की भागीदारी सराहनीय रही है। वहीं संस्था के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालात खस्ता है। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। इसी मकसद से हमारी संस्था की तरफ से रक्तदान शिविर के साथ साथ हैल्थ कैंप भी आयोजित किया।

बॉक्स :
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर, कृष्ण कुमार कसाना, राजन बांठ, गुरमेल सिंह, मानिक शर्मा, राज कुमार शर्मा, कैंडोल पंचायत के प्रधान अनिल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सोलन अजय कुमार, बीडीसी मेंबर प्रेम चंद, महिला मोर्चा जिला सचिव रक्षा, पूर्व प्रधान आशीष शर्मा, पट्टा बारियां पंचायत से रंजना कश्यप, पूर्व पंच अनिल कुमार, समाज सेवक संधु राम, दून मंडल के महामंत्री नरेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, यूथ क्लब प्रधान तरूण चौहान, बालाजी यूथ क्लब से अदित्य शर्मा, न्यूरोथैरेपिस्ट महेंद्र पाल, उमेश शर्मा, खुशविंदर, हैप्पी, मनदीप, अंकित, ललित शर्मा कुठाड़, प्रदीप ठाकुर, पम्मी राम सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 व 25 अक्तूबर को जिला में रहेगा स्थानीय अवकाश

ऊना, 26 सितंबर: वर्ष 2022 के लिए जिला प्रशासन ऊना ने दो स्थानीय अवकाश निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार 3 अक्तूबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टारना मंदिर पहुंचकर मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का लोकार्पण किया

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था...
Translate »
error: Content is protected !!