राज्यपाल ने सुंदरनगर में बीबीएमबी ड्रेजर कॉम्प्लेक्स का दौरा किया : जल निकासी एवं गाद प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

by
एएम नाथ।  सुंदरनगर : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के ड्रेजर कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल को प्रबंधन बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों और संचालन तंत्र के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने जल निकासी की तकनीकी व्यवस्थाओं तथा गाद (सिल्ट) के प्रबंधन एवं निस्तारण से संबंधित प्रक्रियाओं में विशेष रुचि दिखाई। यह जलाशयों की कार्यक्षमता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।May be an image of one or more people
श्री गुप्ता ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने, गाद प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समग्र बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए अपनाए गए उपायों की समीक्षा की। उन्होंने गाद संचयन और जल प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके अपनाने के लिए बोर्ड के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करेंगे कार्य : रोहित ठाकुर

शिमला, 15 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल की ग्राम पंचायत पुडग के गांव चमोत्रा में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा होटल का नवीनीकरण : मुख्यमंत्री ने होम-स्टे पंजीकरण की वेबसाइट का किया शुभारंभ

सीएम ने विभाग को दिए प्रोविजनल पंजीकरण करने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 को कमजोर करके “हिमाचल ऑन सेल” के मिशन पर चली है सरकार : जयराम ठाकुर

हमारे पास रैली की परमिशन है, सरकार उसे रोकने की कोशिश न ही करे 3 साल से नौकरियों की जानकारी ही नहीं इकट्ठा कर पा रहे हैं मुख्यमंत्री जॉब ट्रेनी युवाओं के साथ धोखा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय...
Translate »
error: Content is protected !!