2 की मौत; 11 घायल : महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार

by
प्रयागराज महाकुंभ से शाही स्नान कर लौट रहे चढ़ियार के 13 लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त 13 लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। मृतकों में चढ़ियार के डोली गांव की 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 50 वर्षीय सुरेंद्र राणा पुत्र कपूर चंद्र शामिल हैं।
सुरिंदर राणा डेली समाचार के चढ़ियार से पत्रकार भी थे।
घायलों की सूची
इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं।
यूपी के हमीरपुर में दुर्घटना
चढ़ियार के करीब 20 से ज्यादा लोग दो गाड़ियों में बुधवार को चढ़ियार से प्रयागराज महाकुंभ में शाही स्नान करने गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौटते समय प्रयागराज से करीब 150 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के राठ स्थान पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो गाड़ियों में से जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमे फ्रंट सीट पर पत्रकार सुरेंद्र राणा उर्फ पप्पू और पीछे निर्मला उर्फ गुड्डी देवी बैठे थे और दूसरी गाड़ी में 6 लोग थे। खबर मिलते ही चढ़ियार के डोली गांव में मातम का माहौल बन गया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है और घायलों का निकटतम अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे हिमाचली श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और 11 के घायल होने पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुल्खराज प्रेमी ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने चढ़ियार खास पंचायत के सुरेंद्र राणा व निर्मला देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी, पवन कौंडल, विक्की चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

एएम नाथ। सोलन  : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 8 से 23 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144, मैड़ी मेला के दौरान: डीसी राघव शर्मा

ऊना, 7 मार्चः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट : सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दी

मोहाली। स्थानीय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में अश्लील वीडियो मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच में यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
Translate »
error: Content is protected !!