आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप अभ्यास आयोजित : तीव्र भूकंप, बादल फटना, उससे उत्पन्न फ्लैश फ्लड तथा वनाग्नि जैसी आपदाओं के विस्तृत परिदृश्य प्रस्तुत

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य में आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों के आकलन और उनके बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव के.के. पंत की अध्यक्षता में आज एक वर्चुअल टेबल टॉप अभ्यास आयोजित किया गया।
इस अभ्यास का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया।
अभ्यास के दौरान हिमाचल प्रदेश में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों का अनुकरण किया गया। इसमें तीव्र भूकंप, बादल फटना, उससे उत्पन्न फ्लैश फ्लड तथा वनाग्नि जैसी आपदाओं के विस्तृत परिदृश्य प्रस्तुत किए गए। इस अभ्यास से अधिकारियों को मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा करने, कमियों की पहचान करने तथा आपातकालीन स्थिति में संचार एवं समन्वय व्यवस्था की प्रभावशीलता को परखने का अवसर प्राप्त हुआ।
मुख्य सचिव ने कहा कि भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के कारण हिमाचल प्रदेश अनेक प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास संस्थागत तैयारियों को मजबूत बनाने, आपदा प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने तथा आपात स्थिति में सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि 15 जून, 2026 को एनडीएमए, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में एनडीएमए, सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल होंगे, जो आपदा तैयारी में मौजूद कमियों की पहचान करने और उनके समाधान के लिए सुझाव देंगे।
एनडीएमए के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस टेबल टॉप अभ्यास का संचालन किया। इसमें एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त सभी उपायुक्त और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव डॉ. पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि भूकंप, बादल फटना और वनाग्नि जैसी आपदाओं से संबंधित काल्पनिक परिस्थितियां तैयार की जाएंगी, जिनमें राज्य के सभी जिलों और संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अभ्यास में एनडीएमए, एसडीएमए, भारत मौसम विज्ञान विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों का समग्र एवं संतुलित विकास-बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया जनजातीय नायक भगवान विरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर भरमौर में आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवक को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला , दूसरे को मारी गोली, गंभीर घायल – एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव अलीपुर में कल देर रात करीव एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर काट कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर 1800 मीटर लंबी पहली ट्विन ट्यूब टनल का हुआ सफल ट्रायल रन मौके पर जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी रहे उपस्थित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 07 अप्रैल: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई, जब बिलासपुर के कैंचीमोड़ स्थित टनल-1 में निर्मित 1800...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे सीएम: सुनील शर्मा बिट्टू

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्राओं को बांटे पुरस्कार रोहित जसवाल। नादौन 21 दिसंबर :  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!