नगर परिषद नूरपुर की अध्यक्ष बनीं नीति महाजन….. सोनिया निर्वाचित उपाध्यक्ष

by
एएम नाथ।  नूरपुर, 12 जून :  नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आज शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्षद नीति महाजन को नगर परिषद नूरपुर का अध्यक्ष तथा पार्षद सोनिया को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस ने माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार  किया है।  एसएसपी संदीप मलिक द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफदिए निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में  और एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, चंबा में विधिक सेवा क्लिनिक का वर्चुअल शुभारंभ

सैनिकों व उनके परिवारों को मिलेगा कानूनी सहायता का लाभ एएम नाथ। चम्बा : जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, चंबा में सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में तकरार : दिल्ली गुजरात में डील के करीब

नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में समझौते की कोशिशों में जुटे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब डील के करीब हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!