राज्य सरकार ने अध्ययन अवकाश लाभों में वृद्धि की : उच्च शिक्षा के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन : अध्ययन अवकाश का लाभ ले चुके कर्मचारियों को मिलेगा शेष वेतन

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने सेवा अवधि के दौरान उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है। पहले अध्ययन अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को अवकाश पर जाने से पूर्व प्राप्त वेतन का केवल 40 प्रतिशत और महंगाई भत्ते के साथ आवास भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारियों के हित में संवेदनशील और कर्मचारी-अनुकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए राज्य सरकार ने ‘सीसीएस (अवकाश) नियम, 1972’ के नियम 56 में संशोधन किया है, जिसके अंतर्गत अध्ययन अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों को उच्च शिक्षा की अवधि के दौरान 100 प्रतिशत वेतन मिलेगा।
यह निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा को पूरा करता है। जिन कर्मचारियों ने पहले पुराने प्रावधानों के तहत अध्ययन अवकाश लिया था, उन्हें भी संशोधित नियमों के अनुसार वेतन की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।
राज्य सरकार का मानना है कि उच्च शिक्षा और उन्नत व्यावसायिक कौशल प्राप्त करने से न केवल कर्मचारियों का व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि उनकी कार्यकुशलता और प्रभावशीलता भी बढ़ती है, जिससे आम जनता को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकती हैं।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सरकारी कर्मचारी को इस घोषणा के साथ एक शपथ-पत्र देना होगा कि अध्ययन अवधि के दौरान वह किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति, स्टाइपेंड या अंशकालिक रोजगार से कोई पारिश्रमिक प्राप्त नहीं कर रहे हैं।
राज्य सरकार इससे पहले भी प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में उच्च एवं विशेषज्ञता पाठ्यक्रम करने वाले एलोपैथीक चिकित्सकों के लिए अध्ययन अवकाश के दौरान पूर्ण वेतन बहाल कर चुकी है। इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है और राज्य के लोगों को लाभ पहुंचा है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य  में भी उन्हें विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के तुरंत बाद 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की गई, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद उनकी आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्ययन अवकाश के दौरान पूर्ण वेतन की यह सुविधा कर्मचारियों को उच्च शिक्षा और उन्नत कौशल अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी, जिससे अंततः जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िले के कंडाघाट क्षेत्र से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों से कराया अवगत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि यह क्षेत्र तेज़ी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंटर कार की टक्कर में पति पत्नी और उनकी बेटी की मौत : कैंटर चालक मौके से फरार

गढ़शंकर : बिस्त दोआबा नहर पर कोट फतूही इलाके में गांव नूरपुर जट्टां में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार पाने के लिए नही देने पड़ेंगे एजेंटों को पैसे : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एचपीएसइडीसी प्रदेश के लोगों को देगा विदेश में कार्य करने का अवसर एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटासनी में शूटिंग रेंज डेढ़ से दो सालों मे बनकर होगा तैयार : विक्रमादित्य सिंह ने कुफरी के नजदीक चियोग में आयोजित 29वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

शिमला 15 जून – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।...
Translate »
error: Content is protected !!