राज्यपाल ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की ली सलामी

by
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला मेहर पंवर के नेतृत्व में आयोजित परेड का निरीक्षण किया तथा 1 जेएंडके के लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी द्वारा कमांड की गई भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
मार्च पास्ट में भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, भूतपूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियों ने भाग लिया जो अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक थीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने शिमला जिला की चौपाल तहसील के अंतर्गत चंबी डाकघर के गगाना गांव निवासी रितिक चौहान को जीवन रक्षा में असाधारण साहस दिखाने के लिए उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया।
विभिन्न सरकारी विभागों की विकासात्मक पहलों और उपलब्धियों को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में और भी रंग भर दिए। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के कलाकारों ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। हिमाचल प्रदेश पुलिस की एकलव्य कला मंच, प्रथम आईआरबीएन बनगढ़, ऊना द्वारा ‘‘नशा मुक्त हिमाचल’’ विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से मादक पदार्थ चिट्टे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं हमीरपुर और शिमला के कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप राठौर, मोहन लाल ब्राक्टा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरिंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उप-महापौर उमा कौशल, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी तथा प्रदेश भर से आए नागरिक भी समारोह में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़ ताल गुरुद्वारा में झंडा चढ़ाने की रस्म व विशाल भंडारा : गुरु की चौकी में शमशेर सम्मू ने किया गुणगान।

पट्टा मेहलोग, 18 मई (तारा) :  विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव जोहड़ताल में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल गुरु की मंजी परिसर में दर्जनों लोगों द्वारा झंडा चढ़ाने की रस्म व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौसी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध : ब्लैक मेल कर दो लाख रुपये की की मांग, रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर की वायरल की वीडियो

 जौनपुर  : रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को आजमगढ़ निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद ब्लैक मेल करते हुए दो लाख रुपये की...
हिमाचल प्रदेश

टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को होगा इंटरव्यू

बिलासपुर 03 फरवरी – जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि मै. इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड हि.प्र. द्वारा टेली कॉलर के 275 पदों के लिए 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!