राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की ने अध्यक्षता
पक्काटाला मोहल्ला तथा चुवाड़ी के समीप काली घार में भूस्खलन रोकथाम कार्य जल्द किए जाएं शुरू : उपायुक्त

एएम नाथ। चंबा :
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत ज़िला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों के स्थाई समाधान के लिए वित्त पोषित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आज एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए
जियो टैगिंग तथा फोटोग्राफ साझा करने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने चंबा शहर के पक्काटाला मोहल्ला तथा उप मंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप काली घार में भूस्खलन की रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
उपमंडल चुराह के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि बैरागढ़ अप्पर तथा लोअर नाला का अधिकांश कार्य संपूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तीसा-झज्जाकोठी संपर्क मार्ग में झुक्यानी घार के संरक्षण कार्यो को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के तहत मेहला के समीप संरक्षण कार्यो को लेकर विभागीय प्रतिनिधि ने बताया कि डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रेषित कर दी गई है ।
उपायुक्त ने बैठक में दुर्गेठी नाला, मोतला गांव, जतरुण, त्रिमथ, सलोह, बनीखेत नाला, कल्हेल क्षेत्र के कमौथा गाँव के बाढ़ संरक्षण कार्यो सहित द्रमनाला संपर्क मार्ग के भूस्खलन रोकथाम कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।
बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा अनुमोदित डीपीआर सिफारिशों के अनुसार समयबद्ध तौर पर सभी जोखिम उपायों को लागू के लिए ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।
ज़िला आपदा प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा तथा लोक निर्माण विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया तथा जल शक्ति विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए ।
बैठक में जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उप निदेशक उद्यान डॉ प्रमोद शाह, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, प्रकाश चंद, लोक निर्माण से राजीव कुमार, मीत शर्मा व जोगिंदर कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल आफिसर के पद : आयुष विभाग में भरें जाएंगे आयुर्वेदिक

ऊना, 8 सितंबर: आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी में अनुबंध आधार पर बैच वाईज आयुर्वेदिक मेडिकल आॅफिसर क्लास-1 के 30 पद (बैकलोग) अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय विकास मंत्री ने किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं चंबा, (भरमौर ), 30 सितंबर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी गोद लेने वाले 49 परिवारों को गरिमा योजना के तहत दी गई 10.29 लाख की सहायताः डीसी राघव शर्मा

कन्या भ्रूण हत्या पर जानकारी देने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनामः डीसी ऊना – ऊना जिला में कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में जिला प्रशासन को पुख्ता जानकारी देने वाले को जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के जारी किए निर्देश

चंबा, 5 जुलाई :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज मानसून सीजन के दौरान जिला में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!