मेडिकल आफिसर के पद : आयुष विभाग में भरें जाएंगे आयुर्वेदिक

by

ऊना, 8 सितंबर: आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी में अनुबंध आधार पर बैच वाईज आयुर्वेदिक मेडिकल आॅफिसर क्लास-1 के 30 पद (बैकलोग) अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि यह पद भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के अनारक्षित, एसी व ओबीसी वार्ड में अब तक के बैच में भरे जाएंगे।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आयुर्वेदा में पांच वर्ष की डिग्री के साथ-साथ कम्पलीट रोटेटरी इंटर्नशिप होना अनिवार्य है। इसके अलावा इंटर्नशिप पूर्ण होने की तिथि से ही बैच मान्य होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य श्रेणियों के लिए आयु छूट राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 17 सितंबर तक अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपी नजदीकी रोजगार कार्यालय में जमा करवाएं तथा जो अभ्यार्थी पंजीकृत नहीं है तो वह अपना पंजीकरण करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को पूछते हैं तो वह कहते हैं कि चन्नी साहब ने साइन किए हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री ढूंढने से भी नहीं मिलते : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : 27 सितम्बर: पंजाब विधानसभा के विशेष इजलास के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को घेरते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद चन्नी कहां चले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाह में : MLA इंद्र दत्त लखनपाल ने बलियाह में किया

बड़सर 25 फरवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलियाह में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाशिवरात्रि पर बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा 13 फरवरी की निकाली जाएगी

गढ़शंकर ।  महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाके में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सनातन धर्म सभा इलाका बीत के पदाधिकारी डॉ. जसवीर सिंह राणा, महेश पुरी, गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा 13...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
Translate »
error: Content is protected !!