सी डैक व सीटीआर के माध्यम से करवाएं जाएंगे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम

by

ऊना: 8 सितंबर: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा सी-डैक मोहाली और सीटीआर लुधियाना के सहयोग से युवाओं के लिए विभिन्न रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाएं जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एचपी कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक ऊना, आशा संदल ने बताया कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम निगम द्वारा प्रायोजित व पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि सारे कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आवासीय होंगे जिसका खर्च निगम वहन करेगा।
आशा संदल ने बताया कि अडवांस कोर्स आॅन इंटरनेट आॅफ थिन्गज़, अडवांस कोर्स आॅन साईबर सक्योरिटी, अडवांस कोर्स आॅन इंडस्ट्रियल ओटोमेशन एंड रोबोटिक्स, अडवांस कोर्स आॅन कैड इंजीनियरिंग, अडवांस कोर्स आॅन आर्टिफीशियल इंटैलिजेंस, अडवांस कोर्स आॅन मोबाईल ऐप एंड सक्योरिटी, अडवांस कोर्स आॅन वेब डिजाईनिंग और डिवेल्पमेंट विद एंगुलर एंड पीएपी, अडवांस कोर्स आॅन डाटा साईंस एंड एनालिटिक्स करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कोर्साें की अवधि तीन माह की रहेगी।
इसके अलावा सीटीआर लुधियाना सीएनसी प्रोग्रामिंग एंड मशीनिंग, एडवांस डिप्लोमा इन मशीन मैंटेनेस एंड आॅटोमेशन, कैड/कैम कोर्स, सीएनसी टर्निंग व सीएनसी मिलिंग करवाए जाएंगे जिनकी अवधि छः माह की होगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी निगम की हेल्पलाईन 0177-2623383, 8219518744 व 9817664777 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा www.hpkvn.in पर कोर्सांे से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला सरस मेले में सोमभद्रा उत्पादों के स्वाद ने जीता दिल

वन मंत्री राकेश पठानिया व विधायक विशाल नैहरिया ने भी की तारीफ ऊना, 24 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्री मेले के बाद धर्मशाला में 21 मार्च से आरंभ हुए सरस मेले में जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए जनजागरूकता सबसे जरूरी: डॉ. राजीव भारद्वाज

जिला कांगड़ा में 11 जगह स्थापित हैं आईटीएमएस, एनएच के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश धर्मशाला, 7 सितंबर। लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को मिलेगा सालाना 600 करोड़ का राजस्व: मुख्यमंत्री सुक्खू

पीएम मोदी की मौजूदगी में जल्द होगा किशाऊ परियोजना एमओयू, हितों की रक्षा पर सरकार का जोर एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के एमओयू के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा का अलग खाता क्यों नहीं खोल रही है सुक्खू सरकार – 800 करोड़ के अनुदान की राह में अड़ंगा लगा रही है सरकार : जयराम ठाकुर

थुनाग में विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मंशा केंद्र द्वारा चलाई गई योजनाओं को लेकर ठीक नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!