राज्य में जल्द आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की जाए : प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी खुलकर दुरुपयोग कर रही

by

शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने राज्य में जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से पहले चुनाव करवाए जाने चाहिए और राज्य में जल्द आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की जाए। उन्होंने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में केंद्रीय मंत्री की आवभगत पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी खुलकर दुरुपयोग कर रही है। 65 हजार करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य पर करोड़ों का अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर एक माह से पार्टी की चुनावी रैलियां कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं : बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अमित मैहरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 मई। जिला में पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूर्ण करवाने के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : प्रदेश सरकार के प्रयासों से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से बदल रही है जीवन सिंह राणा के बाग की तस्वीर

कई औषधीय गुणों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में भी रामबाण औषधि। तीन साल की कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत। सेवानिवृति के पश्चात अधिकतर लोग...
Translate »
error: Content is protected !!