जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन : आउटसोर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर मित्र मंडली वसूल रही लाखों : जयराम ठाकुर

by

ठूंजा साल वाली नौकरी देने वाले अपने नेताओं की आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कर रहे भ्रष्टाचार

एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में युवा विरोधी सरकार के जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरुद्ध विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। सभी विधायकों ने सरकार को उनकी दसों चुनावी गारंटियों की याद दिलाते हुए युवाओं के लिए रोजगार देने और जॉब ट्रेनी पॉलिसी को युवा विरोधी बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही सरकार और उसके नेता हैं जो चौक चौराहे पर घूम घूम कर 5 लाख रोजगार देने की कसम खा रहे थे। पहले कैबिनेट में एक लाख ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी देने की घोषणा कर रहे थे। उनके चुनावी भाषण देखकर तो ऐसा लगता था की चुनाव के अगले दिन ही हुआ नौकरियां बांटदेंगे। आज वह कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। पक्की नौकरी के बजाय सरकार ने अपने मित्र मंडली को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की मित्र योजनाओं के तहत भर्ती निकाली है। जबकि पहले से लगे 10 हजार से ज्यादा युवाओं की नौकरियां छीन ली गई है। इस सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का जो तांडव हो रहा है वह पहले किसी ने कल्पना नहीं की होगी।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की मित्र मंडली और उनके खास नेताओं ने अपने और परिवार के नाम पर आउटसोर्स एजेंसियां खोल रखी हैं। जिसके जरिए मित्र योजना की तमाम भर्ती की जा रही है। भर्तियां अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं होती इसके पहले ही उनके नेता प्रदेश के लोगों से वसूली शुरू कर देते हैं। प्रदेश के लोगों से नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं। ऐसे आउटसोर्स माफिया बेहद खास हैं। वह सीएम के हेलीकॉप्टर में भी घूमते हैं। जिससे हर आदमी को यकीन रहे की यह मुख्यमंत्री का करीबी है और आसानी से पैसे दे दे। आउट सोर्स नौकरियों के नाम पर माफिया सक्रिय है जो लोगों से नौकरी लगवाने के बदले लाखों रुपए वसूल रहा है। इस वसूली तंत्र को संरक्षण देने से ही सरकार और उसमे बैठे लोगों की मानसिकता समझी जा सकती है। इन आउट सोर्स एजेंसियों कीक्षमता पर माननीय न्यायालय द्वारा जो प्रश्न खड़े किए गए हैं उसी से इन कंपनियों की प्रोफाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की भर्ती करने वाला कर्मचारी चयन आयोग 3 साल बाद भी फंक्शनल नहीं हुआ है। इससे सरकार की नौकरी देने की कितनी मंशा है स्वतः साफ हो जाती है। पुलिस की भर्ती हुई पेपर लीक होने के अनगिनत तथ्य सामने आए। जो बच्चे एग्जाम दे रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि सामूहिक तौर पर नकल हुई है। सीसीटीवी बंद होने के भी आरोप लगे थे। प्रदेश की पुलिस ने ही छात्रों की निशानदेही पर कुछ पेपर सॉल्वर भी पकड़े थे। जिन बच्चों ने पैसे दिए थे उनकी निशानदेही पर चार लोगों की गिरफ्तारी की भी खबरें आधिकारिक सोर्सेज के हवाले से सामने आई थी। लेकिन आरोप लगाने वाले लोगों को धमकाया गया पूरे मामले को ही रफा दफा करने की कोशिश की गई। आज यह मामला न्यायालय में है। इतनी बड़ी धांधली सामने आने के बाद भी सरकार का चुप बैठ जाना उसके निष्पक्षता का मानदंड नहीं हो सकता।
पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और संगठन की क्षमता आंकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हमने पहले पुलिस ग्राउंड भी रैलियों में भरा है, और भी प्रदेश के जितने ग्राउंड है उसे कार्यकर्ताओं से भरा है। इसलिए जोरावर स्टेडियम में आक्रोश रैली में कितने लोग आएंगे मुख्यमंत्री यह अपने आंखों से देखें। सरकार जिस तरीके से लोगों को अनसुना कर रही है उससे तो यही लग रहा है कि विधानसभा के सामने ही प्रदर्शन करना चाहिए। जिससे उसकी गूंज मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंच सके। क्योंकि मुख्यमंत्री की सुनने की हालत है नहीं और उसी का खामियाजा पूरा प्रदेश भुगत रहा है।

——————————-
न खुद नौकरी देगी और नहीं प्रदेशवासियों को रोजगार करने देगी सरकार :

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की चुनावी गारंटी में 680 करोड रुपए का कॉरपस फंड भी था। तो 3 साल बाद भी सामने नहींआया। सरकार द्वारा चलाई गई स्वालंबन योजना भी सरकार ने बंद कर दी है। आईएफ योजना के माध्यम से सरकार ने हजारों इकाइयों को शुरू करने में सहयोग दिया था। जिसकी वजह से न सिर्फ लोगों को रोजगार मिला था बल्कि उन्होंने अन्य लोगों को भी रोजगार दिया था। प्रदेश के लिए यह योजना किसी वरदान से काम नहीं थी। लेकिन राजनीतिक विद्वेष के चलते सरकार ने न सिर्फ योजना बंद की बल्कि ऐसे लोगों का भी भुगतान रोक दिया जिनको एक किश्त मिल चुकी थी। ऐसे लोगों का भविष्य और उनके उपक्रम अधर में लटक गए। सरकार लोगों को रोजगार देना तो दूर जो लोग स्वयं की मेहनत और निवेश से रोजगार हासिल करना और औरों को देना चाहते थे सरकार उनके भी हौसले तोड़ने की कोशिश कर रहीहै। हजारों लोगों को रोजगार देने वाली स्वावलंबन योजना को अपाहिज कर देना सरकार की फिर नीति और नीयत का परिणाम है।

——————————-
मुख्यमंत्री को अपने नाम की पट्टिका लगाने का भूत सवार

नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को और पूरी सरकार को अपने नाम की पट्टिका का लगाने का भूत सवार है। जो भवन बन गए हैं उनका उद्घाटन हो गया है उसमें काम शुरू हो गया है। वहां भी मुख्यमंत्री शुभारंभ के नाम की पट्टिका लगवाने जाते हैं। जबकि बद्दी में अस्पतालों का रंगारंग कार्यक्रम में शुभारंभ करके आते हैं। वहां बिजली और पानी की सुविधा भी बहाल नहीं होती हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं होते हैं, टेक्निकल और सपोर्टिंग स्टाफ नहीं होता है फिर भी इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया जाता है। बहुत जगह पर पुराने पट्टे उखाड़कर नए पट्टे लगाए जा रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों पर अपनी तस्वीर लगवाने वाले हिमाचल के सुखविंदर सिंह सुक्खू दुनिया के इकलौते मुख्यमंत्री हैं।

——————————-
विधानसभा की कार्यवाही देखने आए स्कूली बच्चों से सघन चेकिंग के नाम पर ज्यादती अनुचित

सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे स्कूली छात्रों के साथ हुई सघन चेकिंग और उनके रुमाल जैसे सामानों की जब्ती से जुड़े सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि ने कहा कि बच्चे मासूम होते हैं। स्कूल के बच्चे जो सदन की कार्यवाही देखने आए हैं उनके साथ इस तरह की सख्ती अनुचित है। जिम्मेदार लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर सहित भाजपा विधायक दल के सभी सदस्य प्रदर्शन में शामिल2 थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का ऐलान : 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को ‘चिट्टा मुक्त’ करेंगे

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर AAP सरकार पर हमला, बोले—भाजपा विधानसभा चुनाव नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी जालंधर, 30 सितंबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में मादक पदार्थों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का 21–22 मार्च को होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चलो चंबा अभियान के अंतर्गत आयोजित होगी साइकिलिंग रेस देश के प्रसिद्ध प्रतिभागी लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा, मार्च 7 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चलो चंबा अभियान के तहत 21 से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
Translate »
error: Content is protected !!