राज्य सरकार को 6 मार्च तक का अल्टीमेटम – वित्तिय भुगतान नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम : HRTC यूनियन की चेतावनी

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में रात्रि भत्ता समेत अन्य लंबित वित्तिय लाभों के भुगतान न होने से नाराज एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  शनिवार को यूनियन ने HRTC मुख्यालय के बाहर गेट मीटिंग के दौरान धरना-प्रदर्शन किया. यूनियन ने सरकार को दो टूक बता दिया है कि अगर भत्तों की अदायगी नहीं हुई,तो वे चक्का जाम से भी पीछे नही हटेंगे. इसके लिए 6 मार्च तक का वक्त दिया गया है. यूनियन में रात्रि बस सेवा बंद करने की भी चेतावनी दी है।
HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के कोषाध्यक्ष पदम सिंह ठाकुर ने कहा कि 65 महीने से नाइट ओवर टाइम की अदायगी नहीं की गई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 अक्टूबर को होटल पीटर हॉफ से घोषणा की थी कि 50 करोड़ रुपए ओवरटाइम के लिए और 9 करोड़ रुपए मेडिकल के लिए 31 दिसंबर से पहले दे दिया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री से ओक ओवर में मुलाकात की गई तब भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही 15 करोड़ रुपए रिलीज हो जाएगा. इसके बाद धर्मशाला में भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कर्मचारियों का लंबित भुगतान नहीं हो पा रहा है।
राज्य सरकार को 6 मार्च तक का अल्टीमेटम
HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के कोषाध्यक्ष पदम सिंह ठाकुर ने कहा कि आज से 6 मार्च तक हर दिन गेट मीटिंग की जाएगी. रोजाना दोपहर एक बजे एकत्रित होकर कर्मचारियों के भुगतान की मांग करेंगे. पदम सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी कर्मचारियों को जो भी दिशा-निर्देश देगी,उस पर आगे बढ़ाया जाएगा. कर्मचारी नाइट सर्विस बंद करने और चक्का जाम से भी पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जल्द से जल्द कर्मचारियों का भुगतान करना चाहिए, क्योंकि यह उनका अधिकार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में पंचकूला की कंपनी ने लिया कैंपस इंटरव्यू, 33 को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ऊना, 28 जनवरी: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में पंचकूला चंड़ीगढ़ की फार्मा कम्पनी रिकाॅर्डर्स एवं मैडीकेयर सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड ने अपने उत्पादन संस्करण में नियुक्ति के लिए कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया। इस संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश रेल परियोजनाओं को पूरा करने में करें रेलवे का सहयोग : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं को भरपूर बजट देने के लिए जयराम ठाकुर ने जताया केंद्र का आभार नशे से हो रही मौतें दु:खद प्रभावी कार्यवाही करें सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने पलाहटा में किए 30 लाख की परियोजनाओं के शिलान्यास

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पलाहटा के क्यारियां में 30 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने 11 लाख रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
Translate »
error: Content is protected !!