*सरकार ने न किसी मन्दिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार- मुकेश अग्निहोत्री*

by
*उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिल*
रोहित जसवाल। मंडी, 2 मार्च। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में देवी-देवताओं के साथ निकली श्री राज देव माधो राय की पारंपरिक ‘मध्य जलेब’ शोभा यात्रा में शामिल हुए।
May be an image of 7 people, temple and text इससे पहले उन्होंने राज देवता श्री राज माधो राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्य जलेब श्री राज माधो राय मंदिर से शुरू होकर पड्डल मैदान में संपन्न हुई। खिली धूप में हजारों की संख्या में लोग जलेब में शामिल हुए। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के साथ आए देवलु पारंपरिक परिधान पहने अपने स्थानीय देवताओं के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बता दें, महोत्सव में पूरे क्षेत्र से 200 से अधिक देवी-देवता पधारे हैं।
May be an image of 6 people and temple
पड्डल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव हमारी आस्था का प्रतीक है। शिवरात्रि महोत्सव में इस देवभूमि में देवताओं का समागम पूरे भारत में हिमाचल को पहचान दिलाता है। मंडी शिवरात्रि हो या कुल्लू दशहरा और मिंजर, यहां आयोजित होने वाले मेले हमारे प्रदेश की शान हैं। इन मेलों में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
May be an image of 7 people and temple
उन्होंने इस अवसर पर इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संचालन में मंदिरों के चढ़ावे का पैसा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर में आस्था रखते हैं। मन्दिरों को पैसा उपलब्ध करवाते हैं। मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए सरकारी कोष से पैसा उपलब्ध करवाया जाता है। किसी मन्दिर का पैसा सरकार ने न तो लिया है और न ही भविष्य में किसी मन्दिर से पैसा लेने का कोई विचार है। कुछ लोगों की विकृत मानसिकता से यह गलत धारणा फैलाई जा रही है। मन्दिरों का रखरखाव, जोर्णोद्धार करके सर्किट तैयार किया जा रहा है।
May be an image of 9 people and text that says "जिला प्रशासन मा गोटी काशी अन्तराष्ट्री ।रात्रि महोत्सव- महोत्सव-2027 -2025 पर पर? ?- का हार्दिक तलसहे मारदिक्र्शतााजाहे। है"
उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि की अंतरराष्ट्रीय पहचान कायम करने लिए विधायक चन्द्रशेखर और उपायुक्त सहित उनकी सारी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कि यहां पर आयोजित ब्यास आरती अब लंबे समय तक आयोजित की जाएगी और आने वाले समय में प्रयास किया जाएगा की यहां ब्यास आरती घाट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाईयों देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
May be an image of 4 people and text
उन्होंने कहा कि भाषा विभाग हिमाचल में जितने भी त्यौहार होते हैं, उनकी तारीखों और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक सूची तैयार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को इन त्यौहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समुचित मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेले में व्यय होने वाली निश्चित राशि निर्धारित करके स्थानीय कलाकारों पर व्यय की जा रही है।
May be an image of crowd
परिवहन सुविधाओं में विस्तार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला में 2000 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडोह में स्थापित रोपवे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। कुल्लू में दो रोपवे स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों को इस ढंग से रोपवे से जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे।
इससे पहले उन्होंने टारना में श्यामाकाली मन्दिर, अराध्य बड़ा देव कमरूनाग और भीमाकाली मन्दिर में भी पूजा-अर्चना की।
May be an image of 1 person, crowd and text
सरकार गिराने के सपने देखते हैं जयराम ठाकुर : उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार गिराने के सपने देखते रहेंगे। सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा को कांग्रेस नेताओं के महाकुंभ में स्नान करने पर भी आपत्ति है।
इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, एचपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, मेयर नगर निगम विरेन्द्र भट्ट, नरेश चौहान, चेत राम ठाकुर, धर्मेन्द्र धामी, केशव नायक, डॉ चन्द्रशेखर, जगदीश रेडडी, विकास कपूर, पार्षद राजेन्द्र मोहन, अलकनंदा हांडा, अनिल सेन, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा सहित नगर निगम पार्षद व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उपमंडल चुराह के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरोड़ी, चान्जु तथा देहरोग के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की वर्तमान स्थिति का विस्तृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यपाल के नशामुक्त अभियान को भरपूर सहयोग का दिया आश्वासन

ईएसआईसी को नशा विरोधी पहल से जोड़ा जाएगा एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय श्रम, रोेजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार ने एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे – कहा ,साली तेरी औकात क्या है, नीच औरत, ऐसी जगह गाड़ेंगे पता तक नहीं चलेगा’: पीरियड में थीं स्वाति मालीवाल, फिर भी टांगों के बीच मारता रहा विभव कुमार

नई दिल्ली : एफआईआर में मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले का डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा : हिमाचल व होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों व टिप्परों का रूट किया डायवर्ट

जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचायलय, डस्टबीन, स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रैफिक नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस के अलावा अन्य कई सुविधाओं संंबंधी की गई है विशेष व्यवस्था लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!