राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किए जारी

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमियाना के लिए 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।
इन नियुक्तियों की अनुशंसा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा की गई है। नव नियुक्त सहायक स्टाफ नर्सों की तैनाती आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज, चमियाना में की जाएगी। इससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस भर्ती से स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ेगी, मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध होगी तथा राज्य के तृतीयक (टर्शियरी) स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी और प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जून, 2026 में भी राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 372 सहायक स्टाफ नर्सोंं की नियुक्ति की थी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी उद्देश्य से चिकित्सा संस्थानों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक स्टाफ नर्सों की यह भर्ती प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरना जारी रखेगी तथा सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाकर मरीजों को बेहतर, प्रभावी और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर : औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी

शिमला : हिमाचल के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री सुक्खू के रडार पर हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट तलब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री कॉलेज में 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया

नाहन 24 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रैस क्लब हरोली रहा अव्वल, विश्व नशा निवारण दिवस पर बाथू में प्रतियोगिताएं आयोजित

टाहलीवाल: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में विश्व नशा निवारण दिवस पर भाषण, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ऊना रमन कुमार, भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए 9-10 नवंबर को विशेष अभियान दिवस: डीसी हेमराज बैरवा

काँगड़ा के समस्त शिक्षण संस्थानों में 13 नवंबर को हेल्पडेस्क होंगे स्थापित एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 07 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...
Translate »
error: Content is protected !!