गरीब परिवारों के लिए उपलब्ध होगी बेहतरीन उपचार सुविधा …प्रदेश सरकार लाएगी नई स्वास्थ्य बीमा नीतिः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के गरीब परिवारों को इलाज की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई स्वास्थ्य बीमा नीति लाने जा रही है। इस नीति के अंतर्गत गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा और यह सुविधा बहुत ही कम प्रीमियम पर उपलब्ध होगी। इस तरह की बीमा सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई बीमा नीति के तहत प्रदेश के लगभग 10 लाख परिवार शामिल किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न वर्गों का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि नई बीमा पॉलिसी के तहत बड़े और उच्च स्तरीय अस्पतालों का सूचीबद्ध भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्धन वर्ग के लोग धन के अभाव में बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने से वंचित न रह जाएं, इसी दृष्टिकोण और ध्येय के साथ नई नीति का प्रारूप तैयार किया गया है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में निरन्तर नवोन्मेषी पहल कर रही है। अस्पतालों और चिकित्सा शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। बेहतरीन उपचार के लिए मेडिकल जांच सेवाएं नितान्त आवश्यक हैं, जिसके दृष्टिगत राज्य में जांच सेवाओं के स्वचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे मरीजों को शीघ्र व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और समय की बचत भी सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिकता के साथ जिला अस्पतालों और सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है ताकि लोगों को उनके घर के समीप ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके।
श्री सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के रेडियोलॉजी विभागों को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।
बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहवी गांव के लोगों ने प्रयोगात्मक रुप से सीखी प्राकृतिक खेती की विधि

एएम नाथ। सुंदरनगर, 29 अगस्त : कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मण्डी विकास खंड सुंदरनगर द्वारा कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा मण्डी के अंतर्गत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में कांगू के देहवी गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला तथा मंडी के विधायकों की प्राथमिकताओं पर की चर्चा : निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में सुनिश्चित किए आवश्यक बदलाव: मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!