राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट : कलब वर्ग में 8 टीमों, कालेज वर्ग में 6 और ग्रामीण वर्ग में 8 टीमों का चयन

by

उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा फुटबाल टूर्नामैंट के लिए किया टीमों का चयन
गढ़शंकर : उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा स्थानीय खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट की तैयारियों के लिए विशेष बैठक कमेटी के कार्याकारी अध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह बाठ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें टूर्नामैंट में हिस्सा लेने वाली टीमों का चयन किया गया। कमेटी के महासचिव बलवीर सिंह बैंस व वित सचिव योग राज गंभीर ने बताया कि टूर्नामैंट के कलब वर्ग में 8, कालेज वर्ग में 6 तथा ग्रामीण वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कलब वर्ग में आठ टीमें हिस्सा ले रही। उन्होंने बताया कि कलब वर्ग में पंजाब पुलिस जालंधर, यंग फुटबाल कलब माहिलपुर, सीआरपीएफ जालंधर, उलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकैडमी भैणी साहिब, इंटरनैशनल फुटबाल कलब फगवाड़ा व रेल कोच फैकटरी कपूरथला, की टीमें हिस्सा लेगी। कालेज वर्ग में खालसा कालेज गढ़शंकर, खालसा कालेज माहिलुपर, सिख नैशनल कालेज बंगा व फुटबाल अकैडमी बड्डों की टीमें हिस्सा लेगी। इसके ईलावा कालेज वर्ग के लिए फुटबाल अकैडमी पालदी, प्रिसीपल हरभजन सिंह फुटबाल अकैडमी माहिलपुर, डीएवी कालेज फगबाड़ा व सरकारी कालेज होशियारपुर के कवालीफाई मुकावले करवाने के बाद टीमों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण वर्ग के लिए पद्दी सूरा सिंह, धमाई, पोसी, चक्कफुल्लू, गढ़शंकर, मोरांवाली, पनाम व फतहपुर खुर्द की टीमों को टूर्नामैंट के लिए चयनित किया गया। उकत बैठक में रणजीत सिंह खख, सतनाम सिंह संघा, रौशनजीत पनाम, अमनदीप सिंह बैंस, शलिंद्र सिंह राणा, कशमीर सिंह भज्जल, कोच हरदीप सिंह गिल, वघेल सिंह लल्लियां, त्रिलोचन सिंह गोलियां, ऐशियन गोल्ड मैडलिसट नरिंद्र राय मोरांवाली, विशाल फतहपुर, नरेश कुमार फतहपुर, पवनदीप, कमल बैंस गढ़शंकर, हरविंदर सिंह व हरमनवीर सिंह सिंबली आदि भी मौूजद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी : महंत हरी दास

8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा/महंत हरी दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायकों में मंत्री बनने की शुरू होड़ : सुक्खू मंत्रिमंडल में हलचल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं, और इस मौके पर कांग्रेस के विधायकों में मंत्री बनने की रेस शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
पंजाब

बाबा साहेब अम्बेडकर का अपमान करोड़ों आदिवासियों का अपमान है – संत सरवन दास, संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत सरवन दास सलेमटावरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि धर्म साधु समाज, संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.), भारत ने कहा कि विदेश में बैठकर भारत देश की...
Translate »
error: Content is protected !!