राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सुनील शर्मा बिट्टू ने किया शुभारंभ : प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 190 खिलाड़ी ले रहे भाग

by
खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू
एएम नाथ।  हमीरपुर 5 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को नादौन स्थित शिवालिक बैडमिंटन अकादमी में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के लगभग 190 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों का बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि नादौन में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, जो शीघ्र ही बनकर तैयार होगा। इसके शुरू होने से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम और अधिक रोशन कर सकेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दो दिन जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जबकि 7 एवं 8 अगस्त को पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उदघाटन समारोह में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार, आयोजन समिति के वाइस चेयरमैन विजय काचरू, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव रमेश ठाकुर, आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा, चीफ सेलेक्टर चंद्रशेखर, संजय कालिया, पंकज शर्मा, ज्ञान ठाकुर, विभोरे शर्मा, मैच रेफरी विश्वनाथ मलकोटिया, सारेगामा संगीत अकादमी के निदेशक अजय डोगरा, प्रदीप ठाकुर, सुशील ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने लॉटरी में जीते 1.5 करोड़, बदली किस्मत

मानसा: पंजाब के मानसा जिले की एक साधारण महिला की किस्मत अचानक बदल गई, जब उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी का पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपए जीत लिया। वीरपाल कौर, जो सिलाई-कढ़ाई और खेती करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़सर से यमकुंड तक बनेगा नया पैदल मार्ग, भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा

सुरंग निर्माण के लिए संवेदनशील स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, पीएमजीएसवाई के तहत 130 करोड़ से 17 सड़कें निर्माणाधीन किसानों-बागवानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त जागरूकता शिविर लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2024-25 चंबा और कांगड़ा जिला के अभ्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी

एएम नाथ। चम्बा 13  फरवरी :   सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिपथ योजना भर्ती वर्ष 2024-25 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में सांसद और विधायक – प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों में जसवां परागपुर से विधायक विक्रम ठाकुर सहित 4 विधायक और 3 सांसद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव आखिरी चरण में हैं और अब पार्टी जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!