लोग प्रशासन पर लगा रहे हैं लापरवाही के आरोप, ध्यान दे सरकार : जयराम ठाकुर ……जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित चंबा जिला का दौरा

by

अधिकारी बिना भेदभाव के आपदा प्रभावितों की बात सुने

एएम नाथ। चंबा :  जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित चंबा जिला के भटियात और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि मैं जहां-जहां भी गया वहां पर न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के बल्कि आम आदमियों के भी बहुत नुकसान हुए हैं।

लोगों के घर बह गए हैं। बाग बगीचे नष्ट हो गए हैं। पशु भी आपदा का शिकार हुए हैं। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनके घर को आंशिक क्षति हुई है लेकिन उनके घर रहने लायक नहीं है। ऐसे लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है। किसी भी आपदा प्रभावित के साथ प्रशासन की लापरवाही और भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावितों से कहा कि वे लोग भी प्रशासन की कार्य प्रणाली पर नजर रखें और किसी भी प्रकार का भेदभाव हो तो हमें सूचित करें। उसे मुद्दे को हम सरकार के समक्ष रख सके। उन्होंने चंबा जिले के सभी आपदा प्रभावितों को आश्वत किया कि भारतीय जनता पार्टी सभी के साथ चट्टान के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।


जयराम ठाकुर ने प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में लापरवाही और भेदभाव भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रशासन के अधिकारी आपदा प्रभावितों की वास्तविक जरूरत और उनके नुकसान के हिसाब से काम करें। सरकार और स्थानीय नेताओं के अनावश्यक दबाव में बिल्कुल ना आए। केंद्र सरकार द्वारा जो भी आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश को भेजी जा रही है सरकार और अधिकारी उस सहायता को प्रभावी लोगों की बजाय प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हम भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा, तनु हट्टी, मेल और ककडार दौरा का राजस्थानी लोगों की शिकायतें सुनी। इसके बाद वह डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सिमडी में लोगों से मिले और जनसभा को संबोधित किया।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं हर जगह लोगों की शिकायतों का अंबार मिल रहा है। यहां कई जगह पर जमीनें धंस रही हैं। गांव के गांव खतरे में है। लेकिन सरकार उनके साथ कहीं भी मजबूती से खड़ी नजर नहीं आ रही है। कहीं पर प्रशासन का पटवारी तक नहीं पहुंचा है तो कहीं पर लोगों की शिकायतें बड़े अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। प्रशासन के रवैए की वजह से लोगों को सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सहयोग भी नहीं मिल पा रहा है। आपदा के समय अगर लोगों को तत्काल सहयोग नहीं मिलता है तो उसे सहयोग का क्या अर्थ रह जाएगा। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुलह से विधायक विपिन परमार, चुराह से विधायक डॉ. हंसराज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल समेत स्थानीय अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह पर अरबों रुपए के घोटालों के रिकॉर्ड दबाने के आरोप, मामला CBI को सौंपने की मांग

जोगिंद्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के पूर्व रिकवरी एवं लॉ प्रभारी गुरमीत सिंह पर साठगांठ, रिकॉर्ड दबाने और चुनिंदा कर्जदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप वरिष्ठ बैंक अधिकारियों, निदेशक मंडल व नियामक अधिकारियों...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे ने एक और माँ बाप का बेटा निगला …गढ़शंकर-नंगल रोड पर मिले मृतक की वाजु में लगी मिली सिरिंज

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में नशे का धंधा जोरों पर है जिसके चलते आये दिन नशे के कारण युवाओं के शव बरामद हो रहे हैं जबकि पुलिस मात्र कागजों पर नशे के तस्करों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
Translate »
error: Content is protected !!