राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 : विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल।राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता के साथ व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए, दिनभर स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
May be an image of 6 people
दिन के कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकसी, मेहंदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं के साथ ही बेबी शो आयोजन किया गया।
इस दौरान हरोली क्षेत्र के सभी 33 सरकारी स्कूलों के साथ साथ अन्य शिक्षण संस्थानों, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी डिग्री कॉलेज हरोली, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं महिला मंडलों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
May be an image of 8 people and text that says "RGOSTE"
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
उन्होंने स्वां विमेन फेडरेशन के सौजन्य से 6वीं से दसवीं तक की मेधावी बच्चियों को छात्रवृति राशि भेंट की।
उपमुख्यमंत्री ने महिला रस्साकसी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी देखा तथा विजेता रही कांगड़ की टीम और उपविजेता हरोली की टीम को सम्मानित किया।
ये हैं बेबी शो के विजेता
उपमुख्यमंत्री ने बेबी शो के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस शो में कुल 23 प्रतिभागी रहे। इनमें 1 से 2 वर्ष आयुवर्ग के 11, 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग के 7 और 3 से 4 वर्ष आयु वाले 5 प्रतिभागी थे।
आयु समूह 1-2 साल में नवन राणा पुत्र श्री अंकुश राणा, योविता पुत्री श्री योगश ठाकुर, शिवालिका पुत्री श्री अमित शर्मा, 2 से 3 साल के आयु समूह में आयन कुशल पुत्र श्री पुनीत कुशल, रिशव पुत्र श्री कुलदीप राय, तेजश जोशी पुत्र श्री विनय जोशी, आयु समूह 3 से 4 साल में गुरांशी पुत्री श्री विशाल कौशल, वैष्णवी पुत्री श्री अजय कुमार और अनिकेत पुत्र श्री अजय कुमार विजेता रहे।
वहीं 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में शरविल शर्मा पुत्र श्री पंकज शर्मा, आदर्श चौधरी पुत्र श्री केशव दत, त्रिजल पुत्र श्री संदीप और 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग में शिवाय जोशी पुत्र श्री दुशयंत, रूदिश पुत्र श्री सुरेश तथा 3-4 आयु वर्ग में यशवी पुत्री श्री निखिलेश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
इन स्कूलों ने लिया प्रतिभाग
इस मौके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली, नगनोली, पंजावर, खड्ड, ढक्की, पंडोगा, सलोह, ईसपुर, धर्मपुर, लोअर बढे़ड़ा, अप्पर बढे़ड़ा, बीटन, हीरां, हरोली, छेत्रां, कुगड़त, कांगड़, दुलैहड़, रोड़ा, बालीवाल, कुठारबीत, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्लां, पूबोवाल, पोलियां बीत, बाथू, बाथड़ी, भटकलां, नंगल कलां, ललड़ी, पालकवाह और नंगल खुर्द ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमीत सैनी, सीडीपीओ हरोली शिव सिंह, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा, मलेरिया एवं अन्य संचारी रोग निरीक्षक शारदा, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण,
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द : ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अब अंग्रेजी भाषा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। फेडरल मोटर कॅरिअर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एफएमसीएसए) ने नए नियम लागू करते हुए 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनगढ़ जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 17 जून – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सूचीबद्ध पूर्वी कलामंच के फोक मीडिया गु्रप द्वारा बनगढ़ जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे गीत-संगीत...
article-image
पंजाब

70 क्लर्क और आईटी क्लर्क पदों के लिए भर्ती की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विभिन्न विभागों में 70 क्लर्क और आईटी क्लर्क पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर...
article-image
पंजाब

Sandeep Sharma Donates Blood on 80

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 16 :;On the occasion of the country’s 80th Independence Day, Sandeep Sharma, President of the Disabled Person Welfare Society, Hoshiarpur, donated blood at Civil Hospital, Hoshiarpur. On this occasion, he said that...
Translate »
error: Content is protected !!